फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The film 'Dhurandhar' was screened for students at Kathha Higher Secondary School in Maihar.

मध्य प्रदेश: '18 साल से कम के लिए नहीं'...फिर भी स्कूल में चला दी फिल्म, सीएम हेल्पलाइन तक पहुंच गया मामला

Sun, 02 Aug 2026 03:49 PM IST
मैहर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर Published by: मैहर ब्यूरो Updated Sun, 02 Aug 2026 03:49 PM IST
सार

मैहर के शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल कठहा में 11वीं-12वीं के छात्रों को  'ए' सर्टिफिकेट फिल्म दिखाने का आरोप लगा है। मामले की शिकायत सीएम हेल्पलाइन में दर्ज हुई है। बीईओ को जांच सौंपी गई है, जबकि शिक्षा विभाग की पुष्टि अभी बाकी है।

विज्ञापन
The film 'Dhurandhar' was screened for students at Kathha Higher Secondary School in Maihar.
कक्षा में मूवी देखते बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

मैहर जिले के अमरपाटन विकासखंड स्थित शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल कठहा में कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) द्वारा 'ए' (एडल्ट) श्रेणी की प्रमाणित फिल्म दिखाए जाने का आरोप सामने आया है। मामले को लेकर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई गई है। हालांकि शिक्षा विभाग की ओर से अभी तक इन आरोपों की पुष्टि नहीं की गई है।

जुलाई के अंतिम दिन फिल्म दिखाए जाने का दावा
शिकायत के अनुसार जुलाई माह के अंतिम दिन विद्यालय में प्रोजेक्टर के माध्यम से विद्यार्थियों को फिल्म दिखाई गई। आरोप है कि फिल्म प्रदर्शन की व्यवस्था विद्यालय के अतिथि शिक्षक हंसराज पटेल ने की थी। शिकायतकर्ता का दावा है कि फिल्म शुरू होने से पहले प्रदर्शित डिस्क्लेमर में स्पष्ट उल्लेख था कि यह फिल्म 18 वर्ष से कम आयु के दर्शकों के लिए उपयुक्त नहीं है। इसके बावजूद इसे स्कूली छात्रों को दिखाया गया।

विज्ञापन


बिना अनुमति प्रदर्शन का आरोप
शिकायत में कहा गया है कि किसी भी शासकीय विद्यालय में फिल्म, डॉक्यूमेंट्री या अन्य ऑडियो-विजुअल सामग्री का प्रदर्शन संबंधित अधिकारियों और विद्यालय प्रबंधन की अनुमति से किया जाता है। आरोप है कि इस मामले में न तो प्राचार्य से पूर्व अनुमति ली गई और न ही शिक्षा विभाग को इसकी जानकारी दी गई। यदि जांच में ये आरोप सही पाए जाते हैं तो इसे विभागीय नियमों का उल्लंघन माना जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: महाकाल मंदिर का वो प्राचीन धाम, जहां हर श्रद्धालु कर सकता है शिवलिंग का स्पर्श; CM मोहन यादव ने की ये अपील

विद्यालय प्रबंधन की भूमिका पर भी सवाल
शिकायतकर्ता ने विद्यालय प्रबंधन की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि पूरे घटनाक्रम के दौरान विद्यालय प्रशासन ने कोई आपत्ति दर्ज नहीं कराई और न ही वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल सूचना दी। ऐसे में यह भी जांच का विषय है कि कथित फिल्म प्रदर्शन किसकी जानकारी और अनुमति से हुआ।

सीएम हेल्पलाइन में दर्ज हुई शिकायत
मामले को लेकर निशांत तिवारी ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत क्रमांक 39809957 दर्ज कराई है। शिकायत में पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर संबंधित शिक्षक एवं जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई है।

बीईओ को सौंपी गई जांच
जानकारी के अनुसार 1 अगस्त को शिकायत अमरपाटन के खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) कुंवर बहादुर सिंह को जांच एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि शिकायत मिलने के बाद भी अब तक जांच टीम विद्यालय नहीं पहुंची है और न ही किसी कार्रवाई की आधिकारिक जानकारी सामने आई है।


विभाग की प्रतिक्रिया का इंतजार
मामले के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि विभाग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित लोगों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा सकती है। 

फिलहाल यह मामला शिकायत और लगाए गए आरोपों पर आधारित है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि विद्यालय में कौन-सी फिल्म दिखाई गई, क्या उसके प्रदर्शन के लिए आवश्यक अनुमति ली गई थी और क्या किसी प्रकार के नियमों का उल्लंघन हुआ। मामले की वास्तविक स्थिति शिक्षा विभाग की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed