{"_id":"6a6eca975fb66fbbcf076c98","slug":"speeding-bus-rams-into-bolero-in-shahdol-six-injured-two-in-critical-condition-shahdol-news-c-1-1-noi1220-4567788-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: सीधी-वनसुकली मार्ग पर तेज रफ्तार बस ने बोलेरो को मारी टक्कर, छह घायल; दो की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: सीधी-वनसुकली मार्ग पर तेज रफ्तार बस ने बोलेरो को मारी टक्कर, छह घायल; दो की हालत गंभीर
Sun, 02 Aug 2026 11:52 AM IST
शहडोल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 11:52 AM IST
सार
शहडोल के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में सीधी-वनसुकली मार्ग पर तेज रफ्तार बस और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर में छह लोग घायल हो गए। हादसे में दो यात्रियों की हालत गंभीर है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त वाहन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में सीधी-वनसुकली मार्ग पर एक तेज रफ्तार बस और सवारी से भरी बोलेरो की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बोलेरो सवार छह यात्री घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।दो दिनों पहले भी बस बोलोरो की भिड़ंत शहडोल रीवा मार्ग में हुई थी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो में सवार कुछ यात्री वाहन में ही फंस गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही ब्यौहारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा सभी घायलों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल भेजा।
पुलिस के अनुसार बोलेरो नगनौड़ी की ओर जा रही थी, जबकि बस सामने से ब्यौहारी की ओर आ रही थी। इसी दौरान दोनों वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बोलेरो में सवार छह लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो को गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे की वजह माना जा रहा है। ब्यौहारी थाना प्रभारी जिया उल हक ने कहा घटना की जानकारी लगते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी, घायलों का उपचार अस्पताल में जारी है।पुलिस मामले में जांच कर रही है।दो दिनों पहले भी सड़क हादसा हुआ था जिसमें जांच चल रही है।
ये भी पढ़ें- एमपी में तेंदुओं के अंतरराज्यीय शिकारी गिरोह का भंडाफोड़: 10 तेंदुओं के शिकार का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार
गौरतलब है कि जिले में लगातार सड़क दुर्घटनाओं की घटनाएं बढ़ रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ओवरलोड और तेज रफ्तार वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से हादसों का खतरा बढ़ता जा रहा है। उन्होंने यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने और नियमित जांच अभियान चलाने की मांग की है।