फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Jhabua News ›   Dr. Mohan Yadav spent heartwarming moments with a tribal family and savored

मध्य प्रदेश: झाबुआ में दिखी CM मोहन यादव की सादगी, जनजातीय परिवार के घर गोदड़ी पर बैठकर किया भोजन

Sun, 02 Aug 2026 10:51 AM IST
झाबुआ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झाबुआ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झाबुआ Published by: झाबुआ ब्यूरो Updated Sun, 02 Aug 2026 10:51 AM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने झाबुआ के थांदला में एक जनजातीय परिवार के घर पहुंचकर गोदड़ी पर बैठकर पत्तल में पारंपरिक भोजन किया। उन्होंने परिवार से आत्मीय संवाद किया और जनजातीय संस्कृति व परंपराओं का सम्मान किया।

विज्ञापन
Dr. Mohan Yadav spent heartwarming moments with a tribal family and savored
सीएम डॉ. मोहन यादव ने झाबुआ में जनजातीय परिवार के साथ बिताए आत्मीय पल।

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को झाबुआ जिले के थांदला में जनजातीय समाज के प्रति अपने आत्मीय जुड़ाव का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया। प्रदेश स्तरीय स्व-सहायता समूहों के क्षमतावर्धन एवं ऋण वितरण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री जनजातीय परिवार के सदस्य बसंत सिंह बामनिया के घर पहुंचे और उनके परिवार के साथ आत्मीय समय बिताया। इस दौरान उन्होंने परिवार के बीच पूरी सहजता से बैठकर संवाद किया और जनजातीय संस्कृति को करीब से जाना।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने किसी विशेष व्यवस्था के बजाय पारंपरिक जनजातीय जीवनशैली को अपनाते हुए गोदड़ी पर बैठकर पत्तल में भोजन किया। मिट्टी और गारे से बने घर के आंगन में परिवार की महिलाओं द्वारा प्रेमपूर्वक परोसे गए पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद लिया। उन्होंने विशेष रूप से उड़द की दाल और स्थानीय व्यंजन पानिया की सराहना करते हुए परिवार की आत्मीय मेहमाननवाजी की प्रशंसा की।

विज्ञापन

बहनों ने मुख्यमंत्री की कलाई पर राखी बांधी
रक्षाबंधन से पहले सावन माह की पावन बेला में जनजातीय समुदाय की बहनों ने मुख्यमंत्री की कलाई पर राखी बांधी और उनके सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री ने भी बहनों को शुभकामनाएं देते हुए महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रति प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने जनजातीय समाज की परंपराओं पर चर्चा की
मुख्यमंत्री ने परिवार के बच्चों से भी आत्मीय बातचीत की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान नन्हे शिवांश को उन्होंने विशेष स्नेह-दुलार दिया। भोजन के बाद उन्होंने परिवार से आजीविका, शिक्षा, शासन की योजनाओं और जनजातीय समाज की परंपराओं पर चर्चा की।



ये भी पढ़ें- Ujjain: महामंडलेश्वर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का केस, FIR के बाद आश्रम छोड़ कहां फरार हो गया ज्ञान दास?

बसंत सिंह बामनिया ने मुख्यमंत्री को बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान मिल चुका है, लेकिन परिवार आज भी अपने पुराने मिट्टी-गारे के घर में रहना पसंद करता है। उनका कहना है कि यह घर उनकी पीढ़ियों की यादों, परंपराओं और भावनात्मक जुड़ाव का प्रतीक है, जहां उन्हें आज भी आत्मीय सुकून मिलता है।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने झाबुआ में जनजातीय परिवार के साथ बिताए आत्मीय पल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने झाबुआ में जनजातीय परिवार के साथ बिताए आत्मीय पल

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed