फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   jhabua-workers-trapped-dadra-nagar-haveli-flood-viral-video

Jhabua News: तेज बारिश में दादर और नगर हवेली में फंसे झाबुआ के 70 मजदूर, प्रशासन से लगाई मदद की गुहार

Fri, 24 Jul 2026 03:13 PM IST
झाबुआ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झाबुआ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झाबुआ Published by: झाबुआ ब्यूरो Updated Fri, 24 Jul 2026 03:13 PM IST
सार

दादर और नगर हवेली रोजी-रोटी की तलाश में गए झाबुआ जिले के करीब 70 मजदूर मूसलाधार बारिश के बीच फंस गए हैं। मजदूरों ने वीडियो बनाकर स्थानीय प्रशासन और झाबुआ जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। झाबुआ कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने कहा कि समन्वय किया जा रहा है।

विज्ञापन
jhabua-workers-trapped-dadra-nagar-haveli-flood-viral-video
दादर-नगर हवेली में बाढ़ का कहर, एक मकान में फंसे झाबुआ के 70 मजदूर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के झाबुआ से पलायन कर रोजगार की तलाश में दादर और नगर हवेली पहुंचे मजदूरों की स्थिति इन दिनों बेहद चिंताजनक हो गई है। गुरुवार को इन मजदूरों का एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में करीब 70 मजदूर अपने परिवार और छोटे-छोटे बच्चों के साथ एक मकान में फंसे हुए दिखाई दे रहे हैं। मकान चारों ओर से पानी से घिरा हुआ है और लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे खतरा और भी बढ़ गया है।

विज्ञापन

ये सभी मजदूर कालापीपल क्षेत्र के निवासी हैं
मिली जानकारी के अनुसार, ये सभी मजदूर कालापीपल क्षेत्र के निवासी हैं, जो कुछ समय पहले रोजगार की तलाश में गए थे। अचानक मौसम बिगड़ने और भारी बारिश के चलते वहां बाढ़ जैसे हालात बन गए। अपनी जान बचाने के लिए मजदूरों ने एक मकान में शरण ली, लेकिन अब वही मकान पानी से घिर गया है और बाहर निकलने के सभी रास्ते बंद हो चुके हैं। स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि मजदूरों और उनके परिवारों में भय और दहशत का माहौल है।

विज्ञापन

झाबुआ कलेक्टर जानें क्या बोलें?
इस संकट की घड़ी में मजदूरों ने वीडियो बनाकर स्थानीय प्रशासन और झाबुआ जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन भी हरकत में आ गया है। झाबुआ कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने बताया कि उन्होंने दादरा और नगर हवेली के संबंधित कलेक्टर से चर्चा की है और मजदूरों की सुरक्षित वापसी के लिए समन्वय किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP: दिल्ली जंतर-मंतर के आंदोलन के बीच उज्जैन में भी महापड़ाव जारी, प्रदर्शनकारियों ने की ये पांच बड़ी मांगें

'जल्द मजदूरों को घर लाया जाएगा'
वहीं, झाबुआ एसडीएम महेश मंडलोई ने जानकारी दी कि जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है और संबंधित अधिकारियों से लगातार संपर्क में है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी मजदूरों को जल्द से जल्द सुरक्षित स्थान पर पहुंचाकर उनके घर वापस लाया जाएगा। प्रशासन के इस आश्वासन से मजदूरों के परिजनों को कुछ राहत मिली है।

 झाबुआ एसडीएम महेश मंडलोई ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो हमारे संज्ञान में आया है जिसमें अत्याधिक वर्षा के कारण झाबुआ जिले के मजदूर दादरा-नगर हवेली में बाढ़ के बीच एक मकान में फंसे हैं। हम लगातार वहां के प्रशासन के संपर्क में हैं। हमने वहां फंसे लोगों से भी चर्चा की है, उन्होंने कहां है कि वे सभी सुरक्षित हैं। झाबुआ आने के लिए शुक्रवार को वहां से निकल चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed