फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   judoka Tulika Maan withdrawn from the Glasgow Commonwealth Games after suspended for whereabouts failure

CWG 2026: भारत को लगा झटका, जूडोका तुलिका मान को क्यों किया गया निलंबित? ग्लास्गो में नहीं पेश करेंगी चुनौती

Fri, 24 Jul 2026 04:07 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 24 Jul 2026 04:07 PM IST
सार

राष्ट्रमंडल खेल 2026 में जूडो स्पर्धा शुरू होने से पहले ही भारत को झटका लगा है। पिछले बार की रजत पदक विजेता तुलिका मान को अस्थायी रूप से निलंबित किया गया है जिस कारण वह इस बार चुनौती पेश नहीं कर सकेंगी।

विज्ञापन
judoka Tulika Maan withdrawn from the Glasgow Commonwealth Games after suspended for whereabouts failure
तुलिका मान - फोटो : @TheKhelIndia

विस्तार

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदक विजेता जूडोका तुलिका मान को राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) द्वारा अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है। पिछले 12 महीनों में तीन बार अपने ठिकाने (वेयरअबाउट्स) की जानकारी न देने के कारण उन पर यह कार्रवाई की गई है, जिसके बाद उन्हें आगामी ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों की टीम से बाहर कर दिया गया है। तुलिका मान ने 2022 के बर्मिंघम खेलों में +78 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीता था और वह ग्लास्गो में भी भारत के लिए पदक की एक मजबूत दावेदार मानी जा रही थीं।
विज्ञापन


एक जूडो कोच ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि तुलिका ने 12 महीने की अवधि में तीन बार वेयरअबाउट्स विफलताएं की हैं और नाडा ने उन्हें नोटिस भेजा है। इसी वजह से उन्हें टीम से वापस लिया जा रहा है।
विज्ञापन


31 जुलाई से शुरू हो रही स्पर्धा
तुलिका से पहले गुरुवार को एक अन्य जूडोका अरुण कुमार (-73 किलोग्राम) को भी प्रतियोगिता से बाहर किए गए डोप टेस्ट में विफल रहने के कारण टीम से हटा दिया गया था। भारतीय जूडो टीम अभी राष्ट्रमंडल खेलों के लिए रवाना नहीं हुई है, क्योंकि उनकी स्पर्धाएं 31 जुलाई से शुरू हो रही हैं। खिलाड़ियों का यह दल 27 जुलाई को ग्लास्गो के लिए रवाना होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed