{"_id":"6a6cbb37bb247c13e80d3654","slug":"chief-minister-dr-yadav-gifts-loans-and-development-projects-worth-rs300-crore-in-thandla-jhabua-news-c-1-1-noi1456-4562790-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP: सीएम ने प्रदेश के स्व सहायता समूहों को दिए 300 करोड़ के ऋण, झाबुआ को 283 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: सीएम ने प्रदेश के स्व सहायता समूहों को दिए 300 करोड़ के ऋण, झाबुआ को 283 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
Fri, 31 Jul 2026 10:17 PM IST
झाबुआ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झाबुआ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झाबुआ
Published by: झाबुआ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 10:17 PM IST
सार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने झाबुआ के थांदला में स्वयं सहायता समूहों को 300 करोड़ रुपये के ऋण वितरित किए और जिले को 283.81 करोड़ रुपये के 57 विकास कार्यों की सौगात दी। आयुर्वेद कॉलेज सहित कई परियोजनाओं का भूमिपूजन-लोकार्पण किया तथा महिलाओं के सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास पर जोर दिया।
विज्ञापन
सीएम डॉ. मोहन यादव पहुंचे थांदला, किया जनसभा को संबोधित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को शासकीय महाविद्यालय ग्राउंड, थांदला में आयोजित प्रदेश स्तरीय स्व-सहायता समूहों का क्षमतावर्धन एवं ऋण वितरण कार्यक्रम में प्रदेशभर के स्वयं सहायता समूहों को 300 करोड़ रुपये के ऋण वितरित किए। इसके साथ ही झाबुआ जिले को 283.81 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी गई। इनमें 174.64 करोड़ रुपये की लागत से 29 विकास कार्यों का भूमिपूजन तथा 109.17 करोड़ रुपये के 28 कार्यों का लोकार्पण शामिल है।
मुख्यमंत्री ने चारोलीपाड़ा में लगभग 70 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय का भूमिपूजन किया। इसके अलावा पेटलावद में श्रृंगेश्वर घाट एवं माही नदी तट संरक्षण कार्य की आधारशिला रखी गई। थांदला क्षेत्र में हेलीपैड निर्माण, आधुनिक खेल परिसर, पद्मावती नदी के किनारे घाट निर्माण तथा जनजातीय अंचल में पट्टों की निःशुल्क रजिस्ट्री जैसी महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की गईं।
ये भी पढ़ें- चटोरे निकले ये चोर: होटल का ताला तोड़ा और खा गए दो डिब्बे रसगुल्ले, फिर पान की दुकानों में कर दिया हाथ साफ
विज्ञापन
नारी सशक्तिकरण पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जिले की 64 हजार से अधिक लखपति दीदियां आज आर्थिक आत्मनिर्भरता की मिसाल बन चुकी हैं। उन्होंने यह भी घोषणा की कि नए शैक्षणिक सत्र में विद्यार्थियों को स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से निःशुल्क विद्यालयीन गणवेश उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और ग्रामीण आजीविका को मजबूत बनाने के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि स्वयं सहायता समूह न केवल महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रहे हैं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई दिशा दे रहे हैं।
इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को ऋण एवं सहायता राशि वितरित की गई, वहीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह, महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया, सांसद अनिता नागर सिंह चौहान सहित कई जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

सीएम डॉ. मोहन यादव पहुंचे थांदला

सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया भूमिपूजन

सीएम डॉ. मोहन यादव ने जनसभा को संबोधित किया।