फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Young woman levels serious allegations against Mahamandaleshwar Gyan Das of Nirmohi Akhara; FIR registered (Uj

Ujjain: महामंडलेश्वर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का केस, FIR के बाद आश्रम छोड़ कहां फरार हो गया ज्ञान दास?

Sun, 02 Aug 2026 09:29 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sun, 02 Aug 2026 09:29 AM IST
सार

उज्जैन के महाकाल थाना क्षेत्र में निर्मोही अखाड़े के महामंडलेश्वर ज्ञान दास के खिलाफ एक युवती की शिकायत पर दुष्कर्म, मारपीट और धमकी सहित गंभीर आरोपों में एफआईआर दर्ज की गई है। शिकायत के बाद आरोपी के आश्रम छोड़ने की बात सामने आई है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Young woman levels serious allegations against Mahamandaleshwar Gyan Das of Nirmohi Akhara; FIR registered (Uj
ज्ञान दास। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन में निर्मोही अखाड़े के महामंडलेश्वर ज्ञान दास पर एक युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, मारपीट और धमकाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। महाकाल थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है। एफआईआर की भनक लगते ही आरोपी महामंडलेश्वर आश्रम छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन

एडिशनल एसपी आलोक शर्मा के अनुसार, युवती एक सांस्कृतिक ग्रुप से जुड़ी है। आरोप है कि सांस्कृतिक आयोजनों के दौरान सदावल मार्ग स्थित दादूराम आश्रम के संचालक ज्ञान दास महाराज से उसकी मुलाकात हुई। इसके बाद महाराज ने उसे फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी और व्हाट्सएप पर चैटिंग शुरू की।

विज्ञापन

युवती का आरोप है कि लगभग एक वर्ष तक उसका आश्रम आना-जाना रहा। इसी दौरान महामंडलेश्वर ने शादी का झांसा देकर उसके साथ लगातार दुष्कर्म किया। जब उन्होंने शादी से इनकार किया, तो युवती ने सबूतों के साथ एसपी कार्यालय और महाकाल थाने में शिकायत दर्ज कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जांच शुरू
महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि युवती ने एसपी प्रदीप शर्मा को दी शिकायत में दावा किया है कि वह दो बार गर्भवती हुई। पहली बार अक्तूबर 2025 में और दूसरी बार जून 2026 में। दोनों मामलों की मेडिकल रिपोर्ट भी शिकायत के साथ संलग्न की गई है। युवती ने ऑडियो रिकॉर्डिंग और व्हाट्सएप चैटिंग जैसे साक्ष्य भी पुलिस को सौंपे हैं। साथ ही आईजी, एडीजी, कलेक्टर और एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग की है। इस मामले में महाकाल थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महामंडलेश्वर ने कहा- हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग में फंसाया

इस पूरे मामले में महामंडलेश्वर ज्ञान दास ने पहले ही आरोपों को निराधार बताया था। उन्होंने भी थाने में एक आवेदन देकर अपना पक्ष रखा था। उनका कहना है कि युवती उन्हें हनीट्रैप और ब्लैकमेल कर रही थी। उसने 50 लाख रुपये का मकान और 25 लाख रुपये नकद की मांग की थी। मांग पूरी नहीं होने पर झूठे आरोप लगाए गए। उनका दावा है कि ब्लैकमेलिंग के चलते वे अब तक लाखों रुपये दे चुके हैं।



ये भी पढ़ें- शादी के नाम पर ऐसा खेल...: एक लाख देकर लाया दुल्हन, कुछ दिन बाद खुला ऐसा राज कि उड़ गए होश; चौंकाने वाला मामला

स्थानीय लोगों और साधु-संत समाज में नाराजगी
बताया जा रहा है कि एफआईआर दर्ज होने के बाद से महामंडलेश्वर आश्रम छोड़कर चले गए हैं। उनके शिष्यों का कहना है कि सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें इलाज के लिए ले जाया गया है। ऐसे सवाल खड़ा हो रहा है कि वो क्या सच में इलाज के लिए गए हैं या फिर कहीं फरार हो गए हैं? हालांकि, पुलिस ने अपनी कार्रवाई इस मामले में शुरू कर दी है। घटना के बाद स्थानीय लोगों और साधु-संत समाज में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो धार्मिक पद की आड़ में इस तरह का कृत्य समाज के लिए शर्मनाक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed