फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pingali venkayya birth anniversary national flag designer yogi adityanath tributes

पिंगली वेंकैया जयंती: तिरंगे के शिल्पकार को देश का नमन, CM योगी से लेकर शाह तक; नेताओं ने ऐसे किया याद

Sun, 02 Aug 2026 09:53 AM IST
राकेश कुमार आईएएनएस, नई दिल्ली।
आईएएनएस, नई दिल्ली। Published by: राकेश कुमार Updated Sun, 02 Aug 2026 09:53 AM IST
सार

राष्ट्रीय ध्वज के अभिकल्पक और स्वतंत्रता सेनानी पिंगली वेंकैया की जयंती पर देशभर में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रेखा गुप्ता, डी.के. शिवकुमार और केशव प्रसाद मौर्य समेत कई नेताओं ने उनके योगदान को याद करते हुए तिरंगे को देश की एकता, अखंडता और स्वाभिमान का प्रतीक बताया।
 

विज्ञापन
pingali venkayya birth anniversary national flag designer yogi adityanath tributes
पिंगली वेंकैया जयंती - फोटो : @अमर उजाला

विस्तार

'तिरंगे' को स्वरूप देने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी पिंगली वेंकैया की रविवार को जयंती है। 2 अगस्त 1876 को आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम में जन्मे वेंकैया को उनकी जयंती पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। 
विज्ञापन


योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा? 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, 'भारत की आन, बान और शान 'तिरंगे' को स्वरूप देने वाले महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पिंगली वेंकैया की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। आपकी दूरदृष्टि और राष्ट्रनिष्ठा का प्रतीक हमारा तिरंगा प्रत्येक भारतीय के हृदय में 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' की भावना का संचार करता रहेगा।'
विज्ञापन


पिंगली वेंकैया जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि: अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पिंगली वेंकैया ने हमारे राष्ट्रीय ध्वज 'तिरंगे' को डिजाइन करने में अमूल्य योगदान दिया, जो हमारे गौरव और आकांक्षाओं के प्रतीक के रूप में शान से लहराता है। स्वतंत्रता संग्राम और ज्ञान की विभिन्न धाराओं के विकास में उनकी भूमिका भारतीयों को हमेशा प्रेरित करती रहेगी। मैं महान स्वतंत्रता सेनानी और भारत के राष्ट्रीय ध्वज के डिजाइनर, पिंगली वेंकैया जी को उनकी जयंती पर सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। स्वतंत्रता संग्राम में उनकी भूमिका भारतीयों को हमेशा प्रेरित करती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोटि-कोटि नमन: सीएम रेखा गुप्ता
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पोस्ट कर लिखा, 'राष्ट्र की एकता, अखंडता और स्वाभिमान के प्रतीक तिरंगे के अभिकल्पक, महान स्वतंत्रता सेनानी पिंगली वेंकैया जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। उनकी अनुपम कृति ने भारत की विविधता को एक राष्ट्रभाव में बांधा। तिरंगा आज 140 करोड़ देशवासियों के संकल्प, संस्कार और मातृभूमि के प्रति समर्पण का जीवंत प्रतीक है।'

यह भी पढ़ें: PM Modi: पीएम मोदी आज करेंगे नशे के खिलाफ देशव्यापी अभियान का आगाज, 10 हजार स्थानों पर एक साथ होंगे कार्यक्रम


'उन्होंने हमारे राष्ट्रीय ध्वज के विकास में बहुत बड़ा योगदान दिया'
कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, 'देशभक्त और विद्वान पिंगली वेंकैया को उनकी जयंती पर याद करते हैं। एक जाने-माने स्वतंत्रता सेनानी के तौर पर, उन्होंने हमारे राष्ट्रीय ध्वज के विकास में बहुत बड़ा योगदान दिया और अपना जीवन देश की सेवा में लगा दिया। उनकी विरासत हमें हमेशा देशभक्ति और निस्वार्थ समर्पण की इसी भावना के साथ देश की सेवा करने के लिए प्रेरित करे।'

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, 'महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगे’ के अभिकल्पक पिंगली वेंकैया जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन! उनका योगदान हर भारतीय के गर्व और सम्मान का प्रतीक है। राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हमारी राष्ट्रभक्ति, एकता और स्वाभिमान की पहचान है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed