{"_id":"6a6ea1ff019ee3ea810f3fb9","slug":"china-education-why-gaokao-is-in-focus-amid-neet-row-how-strict-rules-protect-exam-confidentiality-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"China Education: नीट विवाद के बीच चीन की गाओकाओ परीक्षा चर्चा में क्यों, गोपनीयता के लिए कैसे बनाए सख्त नियम?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
China Education: नीट विवाद के बीच चीन की गाओकाओ परीक्षा चर्चा में क्यों, गोपनीयता के लिए कैसे बनाए सख्त नियम?
Sun, 02 Aug 2026 07:18 AM IST
हिमांशु सिंह चंदेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु सिंह चंदेल
Updated Sun, 02 Aug 2026 07:18 AM IST
सार
Why Gaokao Is in Focus Amid NEET Row: भारत में नीट परीक्षा को लेकर उठे विवाद के बीच चीन की राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा गाओकाओ फिर चर्चा में है। यहां प्रश्नपत्र तैयार करने वाले विशेषज्ञों को कई सप्ताह तक पूरी तरह बाहरी दुनिया से अलग रखा जाता है और कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा कराई जाती है। आखिर चीन इतनी सख्त व्यवस्था क्यों अपनाता है। क्या इससे परीक्षा की गोपनीयता और पारदर्शिता सुनिश्चित होती है? आइए, सबकुछ विस्तार से जानते हैं...
विज्ञापन
नीट विवाद के बीच चीन की परीक्षा व्यवस्था क्यों बनी चर्चा का विषय?
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत में नीट परीक्षा को लेकर चल रहे विवाद के बीच चीन की राष्ट्रीय विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा गाओकाओ की व्यवस्था चर्चा का विषय बनी हुई है। दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे कठिन प्रवेश परीक्षाओं में शामिल गाओकाओ के लिए चीन ऐसी सुरक्षा व्यवस्था अपनाता है, जिसमें प्रश्नपत्र तैयार करने वाले विशेषज्ञों और शिक्षकों को कई सप्ताह तक पूरी तरह बाहरी दुनिया से अलग रखा जाता है। इसका उद्देश्य केवल एक होता है कि प्रश्नपत्र किसी भी हालत में लीक न हो और परीक्षा की गोपनीयता बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
गाओकाओ परीक्षा को दुनिया की सबसे कठिन प्रवेश परीक्षाओं में क्यों माना जाता है?
चीन की शिक्षा व्यवस्था दुनिया की सबसे प्रतिस्पर्धी प्रणालियों में गिनी जाती है। यहां विश्वविद्यालयों में प्रवेश का सबसे महत्वपूर्ण आधार राष्ट्रीय स्तर की गाओकाओ यानी राष्ट्रीय उच्च शिक्षा प्रवेश परीक्षा है। हर वर्ष एक करोड़ से अधिक विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल होते हैं। इसी परीक्षा के अंकों के आधार पर छात्रों को देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में दाखिला मिलता है। प्रतिभागियों की बड़ी संख्या और सख्त नियमों के कारण इसे दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे कठिन स्कूली व कॉलेज प्रवेश परीक्षाओं में गिना जाता है।
विज्ञापन
प्रश्नपत्र बनाने वालों को दुनिया से क्यों काट दिया जाता है?
गाओकाओ परीक्षा के प्रश्नपत्रों की गोपनीयता बनाए रखने के लिए चीन बेहद कड़े कदम उठाता है। प्रश्नपत्र तैयार करने के लिए चुने गए विशेषज्ञों और शिक्षकों को कई सप्ताह तक एक सुरक्षित परिसर में रखा जाता है। इस दौरान उनका बाहरी दुनिया से हर तरह का संपर्क पूरी तरह समाप्त कर दिया जाता है। उन्हें मोबाइल फोन, इंटरनेट और अन्य संचार साधनों का इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं होती। इतना ही नहीं, परिसर में भोजन और अन्य सेवाएं देने वाले कर्मचारियों की गतिविधियों पर भी लगातार कड़ी निगरानी रखी जाती है ताकि किसी भी स्तर पर प्रश्नपत्र की गोपनीयता प्रभावित न हो।
विज्ञापन