Top News: CWG में भारत का गोल्डन डे; CJP को विदेशी फंड की जांच तेज; जस्टिस भुइयां ने SC कॉलेजियम पर पूछे सवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Jantar Mantar Protest: सीजेपी की विदेशी फंडिंग की जांच, एजेंसियों के रडार पर पांच कंपनियां; चार शहर में छापा
जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन को लेकर जांच एजेंसियां विदेशी फंडिंग समेत कई बिंदुओं पर जांच कर रही हैं। एजेंसियां पता लगा रही हैं कि किन माध्यमों से फंड जुटाए गए। जांच एजेंसियों के रडार पर पांच से ज्यादा कंपनियां हैं। इनमें कुछ डिजिटल मार्केटिंग, सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर के लिए काम करने वाली कंपनियां भी हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
CWG 2026 Day 10 Summary: भारतीय धावक गुलवीर को कांस्य; पोल वॉल्ट में देव कुमार चूके; पदक तालिका का हाल क्या?
राष्ट्रमंडल खेल 2026 के 10वें दिन मेडल टैली के शीर्ष पांच देशों में बड़ा बदलाव हुआ। 55 स्वर्ण समेत कुल 128 पदकों के साथ ऑस्ट्रेलिया अभी भी शीर्ष पर काबिज है। कनाडा और इंग्लैंड 17 स्वर्ण पदकों के मामले में बराबर हैं, लेकिन इंग्लैंड के रजत पदक 34 और कुल मेडल्स की संख्या 80 हो गई। इसी के साथ उसने 15 सिल्वर मेडल वाले कनाडा को तीसरे नंबर पर धकेल दिया। कुल 53 पदकों के साथ कनाडा तीसरे नंबर पर है। मेजबान स्कॉटलैंड के खिलाड़ियों ने भी 13 गोल्ड मेडल जीते हैं। हालांकि, सिल्वर मेडल के मामले में स्कॉटलैंड का आंकड़ा केवल 8 पदकों है। अफ्रीकी देश नाइजीरिया 10 स्वर्ण समेत 23 पदक जीतकर छठे स्थान पर है। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
ग्लास्गो में भारत का परचम: धावक गुलवीर सिंह ने रचा इतिहास, सोमन राणा ने जीता स्वर्ण; कौन-कौन बने पदक विजेता?
स्कॉटलैंज के ग्लास्गो में चल रहे राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय एथलेटिक्स टीम ने शनिवार को शानदार प्रदर्शन किया। गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 5000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। वह इस प्रतियोगिता के 5000 मीटर स्पर्धा में पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने। इसके साथ ही एक ही संस्करण में दो एथलेटिक्स पदक जीतने वाले भी वह पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए। वहीं पैरा एथलेटिक्स में शॉटपुट खिलाड़ी सोमन राणा ने स्वर्ण पदक जीतकर भारत का गौरव बढ़ाया। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
कॉलेजियम: जस्टिस भुइयां ने पारदर्शिता पर उठाए सवाल, कहा- किसी जज को क्यों चुना, नहीं बताना बाकी के लिए अन्याय
उच्च अदालतों में जजों की नियुक्ति करने वाले सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम की प्रणाली पर शीर्ष अदालत के वरिष्ठ न्यायाधीश जस्टिस उज्जल भुइयां ने ही सवाल उठाए हैं। जस्टिस भुइयां ने कहा कि कॉलेजियम की सिफारिशों में जज के चयन का कारण नहीं बताना, अच्छा काम करने वाले जजों के साथ अन्याय है। यह प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी को भी दर्शाता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
Target killing: कुलगाम में श्रमिकों की हत्या लश्कर आतंकी लतीफ ने की, हेड कॉन्सटेबल आशिक को भी इसी ने मारा
कुलगाम जिले के केलम में शुक्रवार शाम छत्तीसगढ़ के दो श्रमिकों की हत्या लश्कर-ए-ताइबा के स्थानीय आतंकी मोहम्म्द लतीफ भट ने की है। लतीफ ने ही गत 22 जुलाई को अनंतनाग के लाल चाैक पर अमरनाथ यात्रा में तैनात पुलिस के हेड काॅन्सटेबल आशिक हुसैन को गोली मारी थी। उसने अकेले ही दोनों वारदातों को अंजाम दिया और भाग निकला। सुरक्षाबलों ने अब इस आतंकी को ढेर करने के लिए पूरे दक्षिण कश्मीर में व्यापक तलाशी अभियान छेड़ दिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
Delhi: डकैती-लूट में अर्धशतक लगा चुके बदमाश भी शामिल थे जंतर मंतर प्रदर्शन में,फेस रिकॉग्निशन सिस्टम से पहचान
जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन में डकैती और लूट जैसे संगीन अपराधों में करीब अर्धशतक लगा चुके बदमाश भी शामिल थे। फेस रिकॉग्निशन सिस्टम (एफआरएस) के जरिए ऐसे 284 लोगों की पहचान की गई है, जिनके खिलाफ डकैती, लूट समेत विभिन्न संगीन धाराओं में आपराधिक मामले दर्ज हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
NEET PG 2026: परीक्षा केंद्र होंगे घर के पास, पहले ही मिल जाएंगी अहम जानकारियां; उम्मीदवारों के लिए क्या बदला?
नीट पीजी 2026 की परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए केंद्र सरकार ने कई अहम बदलावों का एलान किया। इन बदलावों का उद्देश्य परीक्षा प्रक्रिया को अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और उम्मीदवारों के लिए सुविधाजनक बनाना है। अब उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र उनके घर के अधिक करीब देने की कोशिश होगी। साथ ही परीक्षा शहर की जानकारी भी पहले से मिल जाएगी, जिससे यात्रा और ठहरने की योजना बनाने में आसानी होगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि पूरी परीक्षा प्रक्रिया को तकनीक की मदद से और मजबूत बनाया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
कम होगी खाड़ी देशों पर निर्भरता?: होर्मुज संकट के बीच इराक-तुर्किये का बड़ा तेल समझौता, ऐसे बढ़ाएंगे निर्यात
होर्मुज जलडमरूमध्य में जारी बाधाओं के बीच इराक ने अपने तेल निर्यात को सुरक्षित और स्थिर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। इराक और तुर्किये ने शनिवार को एक साल के लिए तेल पाइपलाइन समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते के तहत इराक तुर्किये के भूमध्यसागरीय बंदरगाह जेहान तक पाइपलाइन के जरिए बड़े पैमाने पर कच्चे तेल का निर्यात करेगा। इराक का मानना है कि इससे खाड़ी के समुद्री मार्गों पर उसकी निर्भरता कम होगी और तेल निर्यात में आने वाली बाधाओं से राहत मिलेगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
Oil Leak Oman: ओमान के तट पर फंसे तेल टैंकर से रिसाव बढ़ा, समुद्री संरक्षित क्षेत्र पर कौन सा संकट मंडरा रहा?
ओमान के तट पर फंसे एक प्रतिबंधित तेल टैंकर से कच्चे तेल का रिसाव बढ़ने के संकेत मिले हैं। हाल की उपग्रह तस्वीरों में समुद्र की सतह पर तेल की परत फैलती दिखाई दी है। यह टैंकर समुद्री संरक्षित क्षेत्र के पास फंसा हुआ है, जिससे पर्यावरण को लेकर चिंता बढ़ गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर समय रहते टैंकर को नहीं हटाया गया और उसका ढांचा टूट गया तो बड़ा तेल रिसाव हो सकता है, जिससे समुद्री जीवों और तटीय इलाकों को भारी नुकसान पहुंच सकता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...