{"_id":"6a6e34bcdbdafd48830de465","slug":"neet-pg-2026-exam-centres-closer-to-home-key-details-to-be-shared-earlier-what-changed-for-candidates-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"NEET PG 2026: परीक्षा केंद्र होंगे घर के पास, पहले ही मिल जाएंगी अहम जानकारियां; उम्मीदवारों के लिए क्या बदला?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
NEET PG 2026: परीक्षा केंद्र होंगे घर के पास, पहले ही मिल जाएंगी अहम जानकारियां; उम्मीदवारों के लिए क्या बदला?
Sat, 01 Aug 2026 11:33 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु सिंह चंदेल
Updated Sat, 01 Aug 2026 11:33 PM IST
सार
What Changed for NEET PG Candidates: नीट पीजी 2026 की परीक्षा को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और उम्मीदवारों के अनुकूल बनाने के लिए केंद्र सरकार ने कई बड़े बदलाव किए हैं। अब अभ्यर्थियों को परीक्षा शहर की जानकारी तीन सप्ताह पहले मिलेगी और परीक्षा केंद्र भी घर के करीब देने की कोशिश होगी। आधार और आईरिस आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन भी लागू होगा। आइए, विस्तार से जानते हैं कि क्या-क्या बदलाव किए गए?
विज्ञापन
नीट पीजी 2026 के लिए सरकार ने कौन से नए नियम लागू किए?
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नीट पीजी 2026 की परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए केंद्र सरकार ने कई अहम बदलावों का एलान किया। इन बदलावों का उद्देश्य परीक्षा प्रक्रिया को अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और उम्मीदवारों के लिए सुविधाजनक बनाना है। अब उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र उनके घर के अधिक करीब देने की कोशिश होगी। साथ ही परीक्षा शहर की जानकारी भी पहले से मिल जाएगी, जिससे यात्रा और ठहरने की योजना बनाने में आसानी होगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि पूरी परीक्षा प्रक्रिया को तकनीक की मदद से और मजबूत बनाया गया है।
ये भी पढ़ें- ‘पेपर चुनिए, हरियाली चुनिए’: नेशनल पेपर डे पर उद्योग जगत ने दिया संदेश, प्लास्टिक पर जेन जी से क्या अपील की?
विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र और एग्जाम सिटी को लेकर क्या बदला?
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, संशोधित व्यवस्था में उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र के लिए तीन राज्यों की प्राथमिकता देनी होगी। इसमें उनका पत्राचार वाला राज्य पहली और अनिवार्य प्राथमिकता होगा। इससे अधिकतर उम्मीदवारों को उनके निवास स्थान के नजदीक परीक्षा केंद्र मिलने की संभावना बढ़ेगी। इसके अलावा 30 अगस्त को होने वाली परीक्षा से लगभग तीन सप्ताह पहले ही उम्मीदवारों को उनके परीक्षा शहर की जानकारी दे दी जाएगी। इससे उन्हें यात्रा और होटल जैसी व्यवस्थाएं करने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- ‘पेपर चुनिए, हरियाली चुनिए’: नेशनल पेपर डे पर उद्योग जगत ने दिया संदेश, प्लास्टिक पर जेन जी से क्या अपील की?
विज्ञापन