फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Abhijit Dipke- PM should apologize to female students; demands investigation into CJP funds-father assets

अभिजीत दीपके की मांग: अगले वीडियो में छात्राओं से माफी मांगें PM; CJP के फंड-पिता की संपत्ति की जांच की मांग

Sat, 01 Aug 2026 11:13 PM IST
Pavan पीटीआई, नई दिल्ली / सूरत
पीटीआई, नई दिल्ली / सूरत Published by: Pavan Updated Sat, 01 Aug 2026 11:13 PM IST
सार

सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने प्रधानमंत्री मोदी से 20 जुलाई के संसद मार्च के दौरान महिला प्रदर्शनकारियों पर कथित पुलिस कार्रवाई के लिए माफी मांगने की मांग की है। वहीं, सूरत के एक आरटीआई कार्यकर्ता ने दीपके के पिता की आर्थिक स्थिति, सीजेपी के कानूनी सहायता कोष और कपिल सिब्बल की एक करोड़ रुपये की सहायता की जांच की मांग की है।

विज्ञापन
Abhijit Dipke- PM should apologize to female students; demands investigation into CJP funds-father assets
अभिजीत दीपके, कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की है कि वह अपने अगले वीडियो संदेश में 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान कथित पुलिस कार्रवाई के लिए महिला प्रदर्शनकारियों से माफी मांगें। वहीं, गुजरात के सूरत के एक आरटीआई कार्यकर्ता ने दीपके के पिता की आर्थिक स्थिति और सीजेपी के कानूनी सहायता कोष की जांच की मांग की है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- केरल में मौसम का रेड अलर्ट: बारिश-भूस्खलन से छह की मौत, प्रभावित इलाकों में रेस्क्यू; CM ने क्या दिए निर्देश?
विज्ञापन


दीपके ने शनिवार को जारी एक वीडियो संदेश में कहा कि उन्हें उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगला वीडियो जारी करेंगे और उसमें 20 जुलाई को हुए कथित लाठीचार्ज के लिए माफी मांगेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने छात्राओं और नाबालिग लड़कियों के साथ मारपीट की। उनका दावा है कि कुछ महिला प्रदर्शनकारियों के कपड़े तक फाड़े गए और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया।  हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह मामला 20 जुलाई को संसद मार्च से जुड़ा है। उस दिन नीट परीक्षा में कथित गड़बड़ियों के विरोध में छात्रों ने प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई थी। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया था। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जारी अपने वीडियो संदेश में कहा था कि जो "भटके हुए बच्चों" ने उनके और उनकी दिवंगत मां के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी की थी, उन्हें वह माफ करना चाहते हैं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए दीपके ने सवाल उठाया था कि क्या प्रधानमंत्री केवल वीडियो संदेश में छात्रों को माफ करेंगे या उनके खिलाफ दर्ज मामलों को भी वापस लिया जाएगा।


दीपके के पिता और सीजेपी के फंड की जांच की मांग
उधर, सूरत के आरटीआई कार्यकर्ता अमित तिवारी ने चुनाव आयोग और केंद्रीय जीएसटी अधिकारियों को पत्र लिखकर सीजेपी के कानूनी सहायता कोष और दीपके के परिवार की आर्थिक स्थिति की जांच की मांग की है। अमित तिवारी ने कहा कि दीपके के पिता भगवानराव दीपके महाराष्ट्र सरकार के सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि उन्होंने अपने बेटे को विदेश में पढ़ाई के लिए कैसे भेजा और इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने चुनाव आयोग से यह भी पूछा है कि यदि सीजेपी को कानूनी सहायता के लिए एक करोड़ रुपये का फंड मिला है, तो यह जांच की जाए कि क्या सीजेपी जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 29A के तहत पंजीकृत राजनीतिक दल है या नहीं। यदि नहीं, तो राजनीतिक दल के नाम पर फंड जुटाने और उसका उपयोग करने की जांच होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- IMD Red Alert: गुजरात में भारी बारिश का कहर; अहमदाबाद में हाई अलर्ट, सूरत में कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात

कपिल सिब्बल के फंड पर भी सवाल
अमित तिवारी ने केंद्रीय जीएसटी विभाग को लिखे पत्र में यह भी मांग की है कि वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल द्वारा सीजेपी के कानूनी सहायता कोष के लिए घोषित एक करोड़ रुपये के योगदान पर लागू जीएसटी नियमों की जांच की जाए। गौरतलब है कि कपिल सिब्बल ने सोमवार को दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए सीजेपी समर्थक प्रदर्शनकारियों की कानूनी मदद के लिए बनाए गए फंड में एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की थी। फिलहाल, इन शिकायतों पर चुनाव आयोग, जीएसटी विभाग या संबंधित एजेंसियों की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed