फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shehzad Poonawalla video viral amidst speculation of him quitting BJP he calls PM Modi failed dictator

Shahzad Poonawala: BJP छोड़ने की खबरों के बीच शहजाद का वीडियो वायरल; PM मोदी को क्यों बताया फेल तानाशाह?

Sat, 01 Aug 2026 08:51 PM IST
प्रशांत तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत तिवारी Updated Sat, 01 Aug 2026 08:51 PM IST
सार

भाजपा से अलग होने की अटकलों के बीच पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। वीडियो में उन्होंने व्यंग्यात्मक अंदाज में विपक्ष द्वारा पीएम मोदी पर लगाए जाने वाले 'तानाशाह' के आरोपों पर कटाक्ष किया। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस द्वारा लगाए गए आपातकाल पर सवाल उठाते हुए इंदिरा गांधी को असली तानाशाह बताया।  

विज्ञापन
Shehzad Poonawalla video viral amidst speculation of him quitting BJP he calls PM Modi failed dictator
शहजाद पूनावाला - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

भाजपा से अलग होने की अटकलों के बीच पार्टी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो की शुरुआत ऐसी है कि पहली नजर में ऐसा लगता है मानो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना कर रहे हों, लेकिन आगे चलकर स्पष्ट होता है कि उनका बयान विपक्ष के आरोपों पर व्यंग्य है। वीडियो में पूनावाला कहते हैं कि वह प्रधानमंत्री मोदी से 'निराश' हैं क्योंकि 12 साल बाद भी उन्हें तानाशाही करना नहीं आया।' 

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Shehzad Poonawalla (@shehzadpoonawalla)

विज्ञापन



'तानाशाही देखना हो तो कांग्रेस को देखें'
उन्होंने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जारी एक वीडियो का जिक्र करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर संवैधानिक पदों और प्रधानमंत्री की माता के खिलाफ की गई कथित अभद्र टिप्पणियों के बावजूद पीएम मोदी ने संबंधित बच्चों को 'शरारती बच्चे' बताते हुए उन्हें माफ करने की अपील की थी। पूनावाला के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति वास्तव में तानाशाह होता, तो उसका व्यवहार ऐसा नहीं होता। पूनावाला ने कहा कि यदि किसी को वास्तविक तानाशाही और आपातकाल का उदाहरण देखना है, तो उसे कांग्रेस के इतिहास की ओर देखना चाहिए। उन्होंने आपातकाल, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर लगे प्रतिबंधों और उस दौर में हुई राजनीतिक कार्रवाइयों का हवाला देते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विपक्ष की सरकारों को घेरा
उन्होंने आरोप लगाया कि केरल में राहुल गांधी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने वाले तीन इंस्टाग्राम उपयोगकर्ताओं के खिलाफ मामले दर्ज किए गए। इस उदाहरण के जरिए उन्होंने विपक्ष पर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को लेकर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया। वीडियो में कई अखबारों की कटिंग दिखाते हुए पूनावाला ने दावा किया कि तेलंगाना, कर्नाटक और केरल जैसे विपक्षी दलों के शासन वाले राज्यों में प्रदर्शनकारियों, छात्रों और सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर और कानूनी कार्रवाई की गई। उन्होंने असम के AASU आंदोलन, गुजरात के नवनिर्माण आंदोलन और 2011-13 के अन्ना आंदोलन का हवाला देते हुए कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान भी बड़े पैमाने पर आंदोलनकारियों पर कार्रवाई हुई थी।

ये भी पढ़ें: Ajit Doval: अजीत डोभाल को क्यों बनाया था NSA? गृह मंत्री अमित शाह ने बताई PM मोदी के फैसले के पीछे की वजह

एक्स प्रोफाइल में बदलाव से बढ़ीं अटकलें
इस बीच, शहजाद पूनावाला ने शुक्रवार को अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) प्रोफाइल से बीजेपी का उल्लेख हटा दिया, जिसके बाद उनके पार्टी छोड़ने की अटकलें तेज हो गईं। हालांकि, इस विषय पर न तो पूनावाला और न ही भारतीय जनता पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने आया है। हालांकि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आजीवन अनुयायी बताया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed