फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Nathu La Trade Route Reopens After Six Years, India-China Border Trade Resumes

नाथुलाः भारत-चीन सीमा व्यापार छह साल बाद फिर शुरू, पुराने व्यापार मार्ग पर लौटी रौनक

Sat, 01 Aug 2026 10:47 PM IST
राहुल कुमार अमर उजाला ब्यूरो, गंगटोक
अमर उजाला ब्यूरो, गंगटोक Published by: राहुल कुमार Updated Sat, 01 Aug 2026 10:47 PM IST
सार

 सिक्किम में नो मैन्स लैंड पर हुआ उद्घाटन; 38 व्यापारियों को मिले पास, रोजाना दो लाख रुपये तक के कारोबार की सीमा

विज्ञापन
Nathu La Trade Route Reopens After Six Years, India-China Border Trade Resumes
भारत और चीन के बीच फिर व्यापार हुआ शुरू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और चीन के बीच सिक्किम के नाथुला दर्रे से सीमा व्यापार छह साल के अंतराल के बाद शनिवार को फिर शुरू हो गया। नो मैन्स लैंड में भारत और चीन के अधिकारियों ने उपहारों का आदान-प्रदान कर 2026 के व्यापार सत्र का औपचारिक उद्घाटन किया। इसके बाद शेराथांग व्यापार केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में पंजीकृत स्थानीय व्यापारियों को व्यापार पास वितरित किए गए।

विज्ञापन


सीमा व्यापार की बहाली के साथ नाथुला मार्ग से कैलाश मानसरोवर यात्रा भी फिर शुरू हुई है। सिक्किम सरकार ने इसे राज्य की अर्थव्यवस्था, पर्यटन और सीमावर्ती क्षेत्रों की आजीविका के लिए महत्वपूर्ण बताया है। वाणिज्य एवं उद्योग, पर्यटन और नागरिक उड्डयन मंत्री टीटी भूटिया ने कहा कि व्यापार मार्ग खुलने से स्थानीय उद्यमियों को हाथकरघा, हस्तशिल्प, जैविक उत्पाद और अन्य स्वीकृत वस्तुओं के बाजार तक पहुंच मिलेगी।
विज्ञापन


राज्य सरकार ने व्यापार सूची में नए उत्पाद शामिल करने और व्यापार की मात्रा बढ़ाने का प्रस्ताव विदेश व्यापार महानिदेशालय को भेजा है। व्यापारियों का कहना है कि मौजूदा सूची में याक की पूंछ, भेड़-बकरी की खाल, ऊन और कच्चा रेशम जैसी कई पुरानी वस्तुएं शामिल हैं, जबकि बाजार की जरूरत के मुताबिक नए उत्पादों को जगह मिलनी चाहिए। व्यापारियों ने रोजाना दो लाख रुपये की मौजूदा सीमा बढ़ाने की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार इस सत्र में करीब 38 व्यापारियों को पास जारी किए जा चुके हैं। मौजूदा व्यवस्था के तहत एक व्यापार सत्र में अधिकतम 400 व्यापार पास जारी किए जा सकते हैं। नाथुला से व्यापार सोमवार से गुरुवार तक होगा। सीमा द्वार भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे खुलेगा और शाम तक व्यापार जारी रहेगा। व्यापार बहाली के लिए सीमा क्षेत्र में बुनियादी ढांचे की मरम्मत का काम तेज गति से कराया गया था। सरकार ने स्थानीय व्यापारियों और सीमावर्ती गांवों को इसका प्रमुख लाभार्थी बनाने पर जोर दिया है। भारत-चीन ने 23 जून 2003 को नाथुला के जरिए सीमा व्यापार की अनुमति देने वाले समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। नाथुला भारत-चीन के बीच तीसरा सीमा व्यापार बिंदु है। अन्य दो उत्तराखंड का लिपुलेख और हिमाचल प्रदेश का शिपकी ला हैं।




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed