{"_id":"6a6eaad4d43c5e8ca709945e","slug":"21-year-old-man-dies-in-kukukrikhapa-waterfall-ndrf-retrieves-body-chhindwara-news-c-1-1-noi1218-4567778-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara: वॉटरफॉल पर सेल्फी लेना पड़ा भारी, पैर फिसलने से गहरी खाई में गिरकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara: वॉटरफॉल पर सेल्फी लेना पड़ा भारी, पैर फिसलने से गहरी खाई में गिरकर युवक की मौत
Sun, 02 Aug 2026 10:16 AM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 10:16 AM IST
सार
छिंदवाड़ा के कुकड़ीखापा वॉटरफॉल में दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने पहुंचे 21 वर्षीय युवक की सेल्फी लेते समय पैर फिसलने से गहरी खाई में गिरकर मौत हो गई। एनडीआरएफ की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाकर शव बरामद किया।
विज्ञापन
शव को बाहर लाते युवक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छिंदवाड़ा के उमरानाला चौकी क्षेत्र के कुकड़ीखापा वॉटरफॉल में दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने पहुंचे एक युवक की सेल्फी लेने के दौरान दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। युवक का पैर फिसलने से वह गहरी खाई और पानी में जा गिरा। देर शाम अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू अभियान शुरू नहीं हो सका। एनडीआरएफ टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाकर युवक का शव बरामद किया।
उमरानाला चौकी प्रभारी राजेश साहू ने बताया कि मृतक राहुल बरकड़े (21) पिता गलीत बरकड़े, निवासी ग्राम भाजीपानी (चांद), बैंगलुरु में मजदूरी करता था। वह छुट्टियां बिताने अपने गांव आया हुआ था। शुक्रवार को राहुल अपने तीन दोस्तों के साथ कुकड़ीखापा वॉटरफॉल घूमने और पिकनिक मनाने पहुंचा था।
बताया जा रहा है कि वॉटरफॉल के किनारे राहुल मोबाइल से सेल्फी ले रहा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और पैर फिसलने से वह गहराई में जा गिरा। साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव और गहराई के कारण सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
इस वजह से रेस्क्यू में आई परेशानी
सूचना मिलते ही उमरानाला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन अंधेरा होने और दुर्गम क्षेत्र होने के कारण रात में रेस्क्यू अभियान चलाना संभव नहीं था। शनिवार सुबह एनडीआरएफ की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया और कुछ घंटे की मशक्कत के बाद युवक का शव पानी से बाहर निकाला। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया और अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।
ये भी पढ़ें- Ujjain: महामंडलेश्वर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का केस, FIR के बाद आश्रम छोड़ कहां फरार हो गया ज्ञान दास?
पर्यटन स्थलों पर बरतें सावधानी
बारिश के मौसम में कुकड़ीखापा वॉटरफॉल सहित प्राकृतिक पर्यटन स्थलों पर फिसलन और तेज बहाव के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। पुलिस ने पर्यटकों से अपील की है कि सेल्फी लेने या खतरनाक स्थानों पर जाने से बचें और सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।