एमपी: सनकी आशिक का खूनी हमला, शादी से इनकार पर युवती को चाकू से गोदा; सिर, चेहरे व पीठ पर गंभीर चोटें
जबलपुर के भेड़ाघाट थाना क्षेत्र में शादी से इनकार करने पर एक युवक ने युवती पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद भागते समय आरोपी बाइक सहित गिरकर घायल हो गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जबलपुर के भेड़ाघाट थाना क्षेत्र में एक युवती और युवक के बीच शादी न करने को लेकर विवाद हुआ है। आरोपी युवक ने युवती पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। दिनदहाड़े सरेराह हुई इस वारदात के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी भागने लगा।
भागते समय उसकी बाइक फिसल गई और वह भी गिरकर घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल युवती को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 27 वर्षीय युवती की शादी की बात गोरखपुर निवासी शुभम जांगड़े से चल रही थी। हाल ही में युवती के परिजनों ने कहा कि शुभम जांगड़े सेन समाज से नहीं है, इसलिए यह शादी नहीं हो सकती। इसके बाद युवती ने भी शादी से इंकार कर दिया।
युवती के सिर, चेहरे, हाथ, पीठ और गर्दन पर गंभीर चोटें
शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे जब युवती अपने काम पर जाने के लिए निकली और शिवालय परिसर रोड पर पहुंची, तभी शुभम जांगड़े मोटरसाइकिल से उसका पीछा करते हुए वहां पहुंचा और उसे रोक लिया। उसने युवती से पूछा कि वह शादी से इंकार क्यों कर रही है। युवती के मना करने पर आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और चाकू से उस पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।
ये भी पढ़ें- शादी के नाम पर ऐसा खेल...: एक लाख देकर लाया दुल्हन, कुछ दिन बाद खुला ऐसा राज कि उड़ गए होश; चौंकाने वाला मामला
हमले में युवती के सिर, चेहरे, हाथ, पीठ और गर्दन पर गंभीर चोटें आईं। घटना देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी बाइक लेकर वहां से फरार हो गया।
बाइक से गिरकर आरोपी भी घायल
लोगों को अपनी ओर आता देख बाइक से भाग रहा आरोपी शुभम जांगड़े मानेगांव के पास पहुंचकर बाइक सहित फिसलकर गिर गया, जिससे उसके हाथ और पैर में भी चोटें आईं। आरोपी का आरोप है कि युवती के साथ आए लोगों ने भी उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
