बुलंदशहर में हैवानियत की हद पार: नाबालिग छात्रा की निर्मम हत्या, बिना कपड़ों के मिला शव; परिजनों के गंभीर आरोप
बुलंदशहर के थाना ककोड क्षेत्र में वैर रेलवे स्टेशन के पास एक नाबालिग छात्रा निर्मम से हत्या कर दी गई। परिजनों का आरोप है कि दुष्कर्म के बाद बच्ची को बेरहमी से मार डाला। छात्रा 31 जुलाई से अपने घर से लापता थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुलंदशहर के थाना ककोड क्षेत्र में दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है, जहां वैर रेलवे स्टेशन के पास एक नाबालिग छात्रा के निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस ने छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों का आरोप है कि छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है।
जानकारी के अनुसार, छात्रा 31 जुलाई से अपने घर से लापता थी। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। शनिवार शाम छात्रा का शव वैर रेलवे स्टेशन के पास बरामद हुआ। परिजनों का आरोप है कि बच्ची के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और फिर उसे बेरहमी से मार डाला गया। उन्होंने बताया कि बच्ची के शरीर पर कपड़े नहीं थे।
इस मामले पर बुलंदशहर के एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने कहा है कि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा।
घटना की सूचना मिलते ही सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक लक्ष्मी राज सिंह भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उन्होंने भी दोषियों को बख्शा न जाने और जल्द से जल्द कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया।