फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Brutal murder of a minor schoolgirl in the Kakod police station area of Bulandshahr

बुलंदशहर में हैवानियत की हद पार: नाबालिग छात्रा की निर्मम हत्या, बिना कपड़ों के मिला शव; परिजनों के गंभीर आरोप

Sun, 02 Aug 2026 08:02 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sun, 02 Aug 2026 08:02 AM IST
सार

बुलंदशहर के थाना ककोड क्षेत्र में वैर रेलवे स्टेशन के पास एक नाबालिग छात्रा निर्मम से हत्या कर दी गई। परिजनों का आरोप है कि दुष्कर्म के बाद बच्ची को बेरहमी से मार डाला। छात्रा 31 जुलाई से अपने घर से लापता थी।

विज्ञापन
Brutal murder of a minor schoolgirl in the Kakod police station area of Bulandshahr
नाबालिग छात्रा की निर्मम हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुलंदशहर के थाना ककोड क्षेत्र में दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है, जहां वैर रेलवे स्टेशन के पास एक नाबालिग छात्रा के निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस ने छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों का आरोप है कि छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, छात्रा 31 जुलाई से अपने घर से लापता थी। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। शनिवार शाम छात्रा का शव वैर रेलवे स्टेशन के पास बरामद हुआ। परिजनों का आरोप है कि बच्ची के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और फिर उसे बेरहमी से मार डाला गया। उन्होंने बताया कि बच्ची के शरीर पर कपड़े नहीं थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले पर बुलंदशहर के एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने कहा है कि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा।

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक लक्ष्मी राज सिंह भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उन्होंने भी दोषियों को बख्शा न जाने और जल्द से जल्द कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed