बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   A young man was allegedly kidnapped, brutally beaten and thrown unconscious on the roadside.

युवक का कथित अपहरण कर बेरहमी से पीटा, बेहोशी की हालत में सड़क किनारे फेंका

Chandigarh-Punjab Bureau चण्डीगढ़-पंजाब ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 01:09 AM IST
A young man was allegedly kidnapped, brutally beaten and thrown unconscious on the roadside.
कच्चा मलक रोड स्थित गैस वाली गली निवासी युवक के कथित अपहरण के बाद उसके साथ बेरहमी से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल युवक को सोमवार देर शाम अड्डा रायकोट के नजदीक रानी वाला खूह के पास सड़क किनारे बेहोशी की हालत में फेंक दिया गया। राहगीर से सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तुरंत सिविल अस्पताल जगराओं पहुंचाया। खबर लिखे जाने तक युवक को होश नहीं आया था और डॉक्टर उसका उपचार कर रहे थे। घायल युवक की पहचान सनी कुमार के रूप में हुई है। उसकी मां परमजीत कौर बैंक में चपरासी के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सोमवार दोपहर कुछ युवक उनके बेटे सनी कुमार को कथित तौर पर जबरन अपने साथ ले गए। परमजीत कौर के मुताबिक, उन्होंने दोपहर करीब साढ़े तीन से चार बजे के बीच थाना सिटी पुलिस को बेटे के अपहरण की सूचना दे दी थी, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। परमजीत कौर ने बताया कि देर शाम करीब साढ़े आठ बजे उन्हें किसी व्यक्ति ने फोन कर सूचना दी कि उनका बेटा अड्डा रायकोट के पास रानी वाला खूह के नजदीक सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पड़ा है। परिजन जब वहां पहुंचे तो सनी गंभीर रूप से घायल हालत में मिला। उसके हाथ-पैरों पर गंभीर चोटों के निशान थे। इसके बाद उसे तत्काल सिविल अस्पताल जगराओं में भर्ती करवाया गया। लोहे की रॉड से पीटने का आरोप अस्पताल में मौजूद सनी के दोस्त आकाशदीप ने आरोप लगाया कि सोमवार दोपहर करीब ढाई से तीन बजे के बीच कुछ युवक नानकसर रोड से सनी कुमार को अपने साथ ले गए। आरोप है कि युवक उसे रायकोट की ओर ले गए, जहां लोहे की रॉड और अन्य हथियारों से उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। इसके बाद आरोपी उसे गंभीर हालत में जगराओं लाकर सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए। आकाशदीप ने भी आरोप लगाया कि घटना की जानकारी समय रहते थाना सिटी पुलिस को दे दी गई थी। उसका कहना है कि पुलिस अस्पताल पहुंची, लेकिन सनी उस समय बेहोश था और बयान देने की स्थिति में नहीं था। मां की गिरफ्तारी से जोड़कर देखी जा रही रंजिश आकाशदीप के अनुसार, जिन युवकों पर अपहरण और हमला करने का आरोप लगाया जा रहा है, उनमें से एक आरोपी की मां को कुछ दिन पहले थाना सिटी पुलिस ने कथित नशा तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया था। आरोप है कि उक्त युवकों को शक था कि महिला की गिरफ्तारी में सनी कुमार की भूमिका थी। इसी रंजिश के चलते कथित तौर पर सनी को अगवा कर उसके साथ मारपीट की गई। पुलिस बोली- जांच जारी, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई थाना सिटी के एसएचओ परमिंदर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले में जो भी आरोपी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

सावन का पहला सोमवार: आज दिनभर शिवभक्ति में डूबी दिल्ली, मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

03 Aug 2026

MP News: बाघ के हमले से सुगनीबाई की मौत के बाद एक्शन में कान्हा प्रबंधन, बाघिन T-27 को रेस्क्यू कर भोपाल भेजा

03 Aug 2026

कानपुर: महाधिवेशन के लिए व्यापारियों ने तेज किया जनसंपर्क अभियान

03 Aug 2026

संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा की मौत

03 Aug 2026

Sehore: सावन सोमवार पर कांवड़ियों से पटा सीवन-कुबेरेश्वर मार्ग, डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

03 Aug 2026
विज्ञापन

VIDEO: शाहजहांपुर में सड़क पर उतरे नवोदय विद्यालय के छात्र, लाइब्रेरी इंचार्ज पर मारपीट का आरोप

03 Aug 2026

कानपुर: सीए के लिए बढ़ते जा रहे हैं वैश्विक अवसर, गोष्ठी में वक्ताओं ने दी जानकारी

03 Aug 2026
विज्ञापन

दिल्ली-जयपुर हाईवे: गुरुग्राम में कांवड़ियों के रास्ते पर अवैध कब्जा, टूटी सड़कें-पानी से भरे गड्ढे; देखें

03 Aug 2026

Video: प्राथमिक विद्यालय में अव्यवस्था के आरोप, बच्चे गेट के बाहर घूमते मिले; स्थानीय लोगों ने उठाए सवाल

03 Aug 2026

Lakhimpur Kheri: हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने फूंका सांसद पप्पू यादव का पुतला, कार्रवाई की मांग

03 Aug 2026

फेस्टिवल के तीसरे दिन 'डांसिंग विद किशोर दा' का रहा जलवा

03 Aug 2026

हमीरपुर: हेड कांस्टेबल रवि ठाकुर डीजीपी डिस्क अवार्ड से सम्मानित

Shahjahanpur: गैर कांवड़ मार्ग पर होटल व मांस की दुकानें बंद कराने का विरोध

03 Aug 2026

सिरमौर: भूस्खलन से दो घंटे बंद रहा पांवटा-शिलाई एनएच, जाम में फंसीं एंबुलेंस और बसें

03 Aug 2026

सोनीपत में 33 लाख की पेयजल लाइन परियोजना शुरू, विधायक निखिल मदान व मेयर राजीव जैन ने किया शुभारंभ

03 Aug 2026

हांसी में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना, उमस से मिली राहत

03 Aug 2026

झज्जर अस्पताल की बदहाल व्यवस्था पर विधायक का हमला, बोले- न विशेषज्ञ डॉक्टर, न मरीजों से अच्छा व्यवहार

नारनौल हाफ मैराथन: स्टार्टिंग प्वाइंट बदला, अब नूनी शेखपुरा-सेक्टर मोड़ से होगी शुरुआत

दिल्ली में कांवड़ियों की नाराजगी: सरकार की व्यवस्थाओं पर उठाए सवाल, पुलिस पर भी सहयोग नहीं मिलने का आरोप

03 Aug 2026

VIDEO: शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, महादेव की हुई जय-जयकार

03 Aug 2026

VIDEO: फूल बंगले में विराजमान बाबा लालदास की गूंजी जय-जयकार, दर्शन करने उमड़ी भक्तों की भीड़

03 Aug 2026

VIDEO: मेट्रो कार्य के चलते हुए सड़कों पर गड्ढे, बारिश में बन गए मुसीबत

03 Aug 2026

VIDEO: आईसीयू में मानक नहीं किए पूरे, 20 अस्पतालों के लाइसेंस पर रोक

03 Aug 2026

VIDEO: अब आसानी से नहीं मिलेंगी नारकोटिक्स दवाएं, जरूरी होगा पंजीकृत चिकित्सक का पर्चा

03 Aug 2026

VIDEO: शिविर में 110 मरीजों की हुई जांच

03 Aug 2026

VIDEO: खांसी आई न फूली सांस, त्वचा-आंत और गुप्तांग में मिली टीबी

03 Aug 2026

VIDEO: सावन माह के पहले सोमवार पर डीएम-एसएसपी ने किया राया बॉर्डर का निरीक्षण, कांवड़ यात्रा व्यवस्थाओं को परखा

03 Aug 2026

VIDEO: शहीदों की याद में युवाओं ने किया रक्तदान

03 Aug 2026

नई गाड़ी खरीदने के बाद उसके पहियों के बराबर पौधे लगाने का ले संकल्प, VIDEO

03 Aug 2026

VIDEO: हर-हर महादेव से गुंजायमान हुआ महावन, बम-बम भोले के जयकारों से गूंजा चिंताहरण महादेव मंदिर

03 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed