{"_id":"6a709be584b6a0f1760bea23","slug":"video-hindu-mahasabha-activists-burn-mp-pappu-yadav-effigy-demand-action-2026-08-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने फूंका सांसद पप्पू यादव का पुतला, कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने फूंका सांसद पप्पू यादव का पुतला, कार्रवाई की मांग
Mukesh Kumar
Updated Mon, 03 Aug 2026 07:17 PM IST
लखीमपुर खीरी में अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सांसद पप्पू यादव का पुतला फूंककर नारेबाजी की और राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में संगठन ने कहा कि 31 जुलाई को संसद परिसर में हुई घटना से सनातन समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं, जिससे हिंदू समाज में आक्रोश है। महासभा ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए सांसदों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई करने की मांग की। संगठन ने राष्ट्रपति से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की। ज्ञापन सौंपने के दौरान जिलाध्यक्ष विनोद गुप्ता सहित संगठन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।