Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Kanha administration swings into action after Sugni Bai's death due to tiger attack
{"_id":"6a7096d27434a9f8630697af","slug":"kanha-administration-swings-into-action-after-sugni-bais-death-due-to-tiger-attack-tigress-t-27-successfully-rescued-sent-to-van-vihar-bhopal-mandla-news-c-1-1-noi1510-4571714-2026-08-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"MP News: बाघ के हमले से सुगनीबाई की मौत के बाद एक्शन में कान्हा प्रबंधन, बाघिन T-27 को रेस्क्यू कर भोपाल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: बाघ के हमले से सुगनीबाई की मौत के बाद एक्शन में कान्हा प्रबंधन, बाघिन T-27 को रेस्क्यू कर भोपाल भेजा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला Published by: मंडला ब्यूरो Updated Mon, 03 Aug 2026 07:37 PM IST
Link Copied
कान्हा टाइगर रिजर्व के खापा बफर क्षेत्र में बाघ के हमले में सुगनी बाई की मौत के बाद वन विभाग अलर्ट मोड पर आ गया। घटना के तुरंत बाद कान्हा टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने कैमरा ट्रैप, गश्ती दल और हाथी दल की मदद से सर्च अभियान शुरू किया। अभियान के दौरान करीब 14 वर्षीय मादा बाघिन T-27 की पहचान हुई, जो लगातार गांव के आसपास विचरण कर रही थी।
बाघिन के पहले भी ग्रामीण क्षेत्रों के निकट आने और गांव के पास शिकार करने के प्रयास की जानकारी मिलने के बाद उसे समस्या जनित बाघिन मानते हुए रेस्क्यू की कार्रवाई की गई। शासकीय अनुमति मिलने के बाद 3 अगस्त को कान्हा प्रबंधन ने बाघिन का सफल और सुरक्षित रेस्क्यू किया।
वन्य जीव स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा किए गए स्वास्थ्य परीक्षण में बाघिन के कैनाइन दांत अत्यधिक घिसे हुए पाए गए। माना जा रहा है कि इसी कारण वह आसान शिकार की तलाश में बार-बार गांवों की ओर आ रही थी। ग्रामीणों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बाघिन को विशेष वाहन से सुरक्षित रूप से वन विहार, भोपाल भेज दिया गया।
कान्हा टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने लोगों से अपील की है कि वन्यजीवों की गतिविधियों की सूचना तत्काल वन विभाग को दें और किसी भी स्थिति में स्वयं जोखिम उठाने का प्रयास न करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।