{"_id":"6a70d978bcfc790a910cbe01","slug":"video-water-starts-pouring-like-a-waterfall-inside-a-roadways-bus-during-rain-passengers-disembark-2026-08-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: बारिश में रोडवेज बस में झरने की तरह बहने लगा पानी, उतर गए यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: बारिश में रोडवेज बस में झरने की तरह बहने लगा पानी, उतर गए यात्री
बारिश में रोडवेज बसों से झरने की तरह पानी बह रहा है। सोशल मीडिया पर खस्ताहाल रोडवेज बसों के वीडियो वायरल हैं। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। सोशल मीडिया पर 54 सेकेंड और 38 सेकेंड के दो वीडियो वायरल हैं। एक वीडियो में दावा किया गया है कि बस का नंबर 2351 गोरखपुर जाती है।
झकरकटी बस अड्डे में सवारियां भरने के दौरान बारिश हो गई जिसके बाद बस की छत दो जगह से टपकने लगी और यात्री बस से उतर गए। दूसरे वीडियो में दावा किया गया कि बस का नंबर 1871 है। बस की फर्श में पानी नजर आ रहा है, जबकि सवारियां कुर्सियों के ऊपर पैर रख कर बैठी हुई हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक अन्य वीडियो में बस के अंदर ड्राइवर सीट के बगल की खिड़की से पानी झरने की तरह अंदर बहता नजर आया।
जानकारी के मुताबिक, बस का नंबर 2348 है जो कानपुर से गोरखपुर जा रही है, बाराबंकी पहुंचने पर बारिश शुरू हो गई जिसके बाद पानी अंदर आने लगा। वीडियो में चालक ने दावा किया कि कई बार अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है लेकिन बसों की मरम्मत नहीं हुई है। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक महेश कुमार से फोन पर बात करने का प्रयास किया गया, हालांकि बात नहीं हो सकी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।