{"_id":"6a71c949447ecad4a903134c","slug":"video-waterlogging-due-to-rain-at-thatra-upper-primary-school-in-sevapuri-female-students-returned-home-2026-08-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"सेवापुरी के ठटरा पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बारिश से जलभराव, छात्राएं लौटीं वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवापुरी के ठटरा पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बारिश से जलभराव, छात्राएं लौटीं वापस
वाराणसी में मॉडल ब्लॉक सेवापुरी के ठटरा पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में मंगलवार की भोर जोरदार बारिश हुई। इसके चलते विद्यालय परिसर में जलभराव हो गया। इस कारण सुबह कोचिंग के लिए आई छात्राओं को वापस लौटना पड़ा। नन्ही कली फाउंडेशन की ओर से सुबह 6:00 से 8:00 बजे तक कोचिंग चलती है। इसमें कक्षा 6 से 10 तक की लगभग 90 छात्राएं भाग लेती हैं। प्रशिक्षक बेबी मौर्य ने बताया कि भोर से ही तेज बारिश होने के कारण छात्रों को बैठने में बहुत असुविधा हुई। विद्यालय परिसर में जलभराव का मुख्य कारण कछवा रोड बाजार से आने वाला बरसात का पानी है। यह पानी कपसेठी मार्ग से होकर विद्यालय के मुख्य मार्ग से परिसर में प्रवेश करता है। अंडरपास के उत्तर कपसेठी मार्ग पर सरकारी नाली की सुविधा नहीं है। सड़क लेवल से नीचे जगह मिलने के कारण बरसात का पानी सीधे पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में चला जाता है। यह विद्यालय 2020 में वाराणसी जिले के टॉप टेन विद्यालयों की सूची में शामिल था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।