Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Three deaths Azamgarh in accident Tractor runs over driver attempting repairs body found in Tamsa River

आजमगढ़ में तीन की मौत: ट्रैक्टर ठीक करते समय चालक पर चढ़ा, तमसा नदी में मिली लाश; वाहन के धक्के से गई जान

Thu, 12 Nov 2026 08:11 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 12 Nov 2026 08:11 PM IST
सार

आजमगढ़ में ट्रैक्टर की मरम्मत करते समय चालक की कुचलकर मौत हो गई। वहीं, तमसा नदी में लापता वृद्धा का शव मिलने से सनसनी फैल गई। एक अन्य हादसे में अज्ञात वाहन ने ई-रिक्शा चालक को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। तीनों घटनाओं के बाद संबंधित क्षेत्रों में शोक का माहौल रहा।

विज्ञापन
Three deaths Azamgarh in accident Tractor runs over driver attempting repairs body found in Tamsa River
आजमगढ़ में तीन स्थानों पर हादसे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ के पवई थाना क्षेत्र के ओरिल डीहवा गांव के पास बुधवार की शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रैक्टर ठीक कर रहे चालक प्रदीप यादव (40) की उसी ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई।

विज्ञापन


नाहरपुर गांव निवासी प्रदीप ट्रैक्टर चलाते थे। वह बुधवार को धान की कुटाई करने के लिए घर से ट्रैक्टर लेकर निकले थे। शाम को घर लौटते समय ओरिल डीहवा गांव के पास उनका ट्रैक्टर खराब हो गया।
विज्ञापन


प्रदीप ट्रैक्टर के अगले पहिए पर बैठकर उसमें पंप मारकर उसे ठीक करने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर अचानक स्टार्ट होकर चलने लगा। प्रदीप अनियंत्रित होकर गिर गए और ट्रैक्टर ने उन्हें कुचल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। घायल प्रदीप को तुरंत जौनपुर जनपद के शाहगंज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रदीप यादव अपने तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके परिवार में दो लड़के और दो लड़कियां हैं। प्रदीप की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। थाना प्रभारी मनीष पाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Trending Videos

तमसा नदी में मिला लापता वृद्धा का शव
आजमगढ़ के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के कजराकोल गांव के पास बृहस्पतिवार की सुबह तमसा नदी में एक संजाफी (66) का उतराया हुआ शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

संजाफी फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के मौना गांव की निवासी थीं। वह दुर्बासा धाम पर स्नान करने के लिए गई थीं। काफी देर तक घर न पहुंचने पर परिवार के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान नदी तट पर महिला का चश्मा और चप्पल मिला था।

इसके बाद से परिवार के लोग किसी अनहोनी की आशंका से परेशान थे। बृहस्पतिवार की सुबह कजराकोल गांव के पास नदी में महिला का उतराया हुआ शव मिला। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। मृतका के तीन पुत्र हैं।

अज्ञात वाहन ने ई-रिक्शा चालक को कुचला, मौके पर मौत
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के जमुडी बाजार में बुधवार देर रात एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से ई-रिक्शा चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के मर्चरी हाउस भेज दिया गया है।

मृतक की पहचान शहर के मोहल्ला मुकेरीगंज निवासी 28 वर्षीय सलीम के रूप में हुई है। सलीम ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। घटना की रात वह सठियांव से ई-रिक्शा चलाकर अपने घर मुकेरीगंज वापस जा रहा था। जमुडी बाजार पहुंचने पर उसने अपना ई-रिक्शा रोका। वह बाजार से कुछ सामान लेने के लिए सड़क पार कर दुकान पर जा रहा था। 

इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। सलीम गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए जांच शुरू की। मृतक के मोबाइल नंबर से उसके परिजनों को सूचना दी गई। 

परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान की। सलीम अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। वह एक पुत्र और एक पुत्री का पिता था। उसकी आकस्मिक मौत से परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश कर रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक शशि चन्द चौधरी ने बताया कि शव की शिनाख्त हो गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed