Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kurukshetra News
›
Tragic accident in Kurukshetra: Husband and wife die after being buried under debris when the house's concrete roof collapsed
{"_id":"6a71652203d74b29780f53bf","slug":"video-tragic-accident-in-kurukshetra-husband-and-wife-die-after-being-buried-under-debris-when-the-houses-concrete-roof-collapsed-2026-08-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र में दर्दनाक हादसा, घर का लेंटर गिरने से मलबे में दबाकर पति-पत्नी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र में दर्दनाक हादसा, घर का लेंटर गिरने से मलबे में दबाकर पति-पत्नी की मौत
लाडवा क्षेत्र के गांव बड़ौंदी में रात को दर्दनाक हादसा हुआ। घर का लेंटर गिरने से पति पत्नी मलबे में दब गई और उनकी मौत हो गई।
करीब 50 वर्षीय करनैल सिंह व उनकी पत्नी जसविंदर कौर खेतों की ओर बने कमरे में हर रोज की तरह सोए हुए थे। सुबह करीब 5:00 बजे उनका बेटा प्रिंस हर रोज की तरह चाय लेकर गया तो वह मंजर को देख दहल उठा। जिस कमरे में उसके माता-पिता सोए हुए थे उसका लेटर गिरा हुआ था और दोनों नीचे दबे हुए थे।
चेक पुकार मचाई तो आसपास के ग्रामीण भी पहुंचे और कड़ी मशक्कत कर दोनों को बाहर निकाला इसके बाद अस्पताल में भी लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पूरे गांव में मातम छा गया है।
प्रिंस ने बताया कि उसके पिता किराए पर जमीन लेकर खेती कर उनका गुर्जर बसर कर रहे थे। जिस कमरे में वह सोए हुए थे उसकीएक दीवार खेतों की ओर थी और उसकी मिट्टी खिसकने से दीवार कमजोर हो रही थी। उधर सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों के समूह को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस भेज दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।