बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   social service organization has been serving free herbal juice to people in Tohana, Fatehabad, for two and a half months

फतेहाबाद के टोहाना में ढाई महीने से लोगों को निशुल्क हर्बल जूस पिला रही समाजसेवी संस्था

Naveen Naveen
Updated Tue, 04 Aug 2026 09:50 AM IST
social service organization has been serving free herbal juice to people in Tohana, Fatehabad, for two and a half months
शहर के हिसार रोड स्थित टाउन पार्क में सुबह-सुबह लोगों की लंबी कतारें लग रही हैं। वजह है समाजसेवी संस्था 'सुप्रभात मित्र मंडली' की ओर से पिछले ढाई महीने से चल रही निःशुल्क हर्बल जूस सेवा। संस्था के सदस्य रोज सुबह 4 बजे उठकर सब्जी मंडी से सब्जियां लाते हैं, पार्क से औषधीय पत्ते तोड़ते हैं और ताजा जूस बनाकर लोगों को पिलाते हैं। 4 बजे से शुरू होती है सेवा संस्था के वरिष्ठ सदस्य राजेश वर्मा ने बताया कि 'सुप्रभात मित्र मंडली' का उद्देश्य लोगों को स्वस्थ रखना है। करीब ढाई महीने से यह जूस वितरण लगातार जारी है। "इस जूस में घिया, खीरा, टमाटर, चुकंदर, करेला, नींबू, आलू बुखारा और अमरूद डाला जाता है। साथ में पीपल, बरगद, तुलसी, मरवा, गिलोय, सहजन, गोखरू और धनिया के पत्ते भी मिलाते हैं। ये सभी औषधीय पौधे टाउन पार्क से ही इकट्ठे किए जाते हैं," वर्मा ने कहा। उनके अनुसार पीपल और बरगद के पत्ते अस्थमा में, गिलोय बुखार में एंटीबायोटिक की तरह, सहजन हड्डियों और कैल्शियम के लिए, गोखरू किडनी व पथरी में और धनिया-अमरूद पाचन के लिए फायदेमंद हैं। जूस बनाने के लिए सब्जियां सब्जी मंडी से मोहनलाल सेठी और गाबा खरीदकर लाते हैं। सब्जी विक्रेता रॉकी सैनी पिछले ढाई महीने से घिया मुफ्त दे रहे हैं। इसके बाद गाबा साहब, मोहनलाल, फकीर चंद, नैन साहब, मास्टर जी, जगीर सिंह, पवन, सुभाष अरोड़ा और शर्मा मिलकर जूस तैयार करते हैं। लाइट व्यवस्था में भी ये लोग मदद करते हैं। 200-300 लोग पीते हैं जूस सेवा पूरी तरह निःशुल्क है। हालांकि सब्जियां खरीदने के लिए पार्क में एक डोनेशन बॉक्स रखा गया है। जो लोग सहयोग करना चाहें वे उसमें अपनी श्रद्धा अनुसार राशि डाल देते हैं। इसी राशि से बाकी सब्जियां खरीदी जाती हैं। संस्था से जुड़े ललित शर्मा एक महीने से नियमित जूस पी रहे हैं। उन्होंने कहा, "शुगर, कब्ज और भूख न लगने की समस्या में बहुत फायदा मिला है। राजेश वर्मा और गाबा डॉक्टर साहब रोज 4 बजे आकर 6:30 बजे तक सबको जूस पिलाते हैं।" स्थानीय निवासी सुभाष ने बताया, "यहां रोज 200 से 300 लोग जूस पीते हैं। मैं खुद इस जूस से ठीक हुआ हूं। फ्री सेवा है, लेकिन जो बाहर से महंगी चीजें मंगवानी होती हैं उनके लिए दान पेटी रखी है।" 'प्रकृति से जुड़ें' की अपील राजेश वर्मा ने शहरवासियों से अपील की कि वे सुबह पार्क आएं, प्रकृति से जुड़ें और इस हर्बल जूस का लाभ उठाएं। "बीमार हों या स्वस्थ, ये जूस सभी के लिए लाभकारी है। हमारा मकसद सिर्फ इतना है कि पूरे नगर का स्वास्थ्य अच्छा रहे," उन्होंने कहा। टाउन पार्क में चल रही यह सेवा अब लोगों की दिनचर्या का हिस्सा बन गई है। लोगों का कहना है कि दवाइयों से पहले प्रकृति का यह तोहफा उन्हें नई ऊर्जा दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

बोतल में ल न देने पर तीन सेल्समैन को पीटा; तोड़फोड़ और पथराव

04 Aug 2026

युवक का कथित अपहरण कर बेरहमी से पीटा, बेहोशी की हालत में सड़क किनारे फेंका

VIDEO: कैंट रेलवे स्टेशन के बाहर ऑटो चालकों की मनमानी, राहगीरों को हुई परेशानी

04 Aug 2026

VIDEO: ताजमहल में गंगाजल चढ़ाने जा रहे हिंदू महासभा के पदाधिकारियों की पुलिस से नोकझोंक

04 Aug 2026

Meerut: एडीजी भानु भास्कर ने किया औघड़नाथ मंदिर का निरीक्षण, दिए निर्देश

04 Aug 2026
विज्ञापन

भगत सिंह की प्रतिमा से टकराई तेज रफ्तार कार, सात श्रद्धालु घायल; VIDEO

04 Aug 2026

स्कूल बस और तीन बाइकों की भिड़ंत, महिला समेत तीन घायल; VIDEO

04 Aug 2026
विज्ञापन

चंदौली को मत्स्य हब बनाने की तैयारी, फिश मार्केट के संचालन पर बनी रणनीति; VIDEO

04 Aug 2026

खेत की जोताई को लेकर विवाद, महिला से मारपीट का आरोप; VIDEO

04 Aug 2026

चहनिया में सक्रिय उचक्कों का गैंग, एक सप्ताह में दूसरी बुजुर्ग महिला बनी शिकार; VIDEO

04 Aug 2026

राजदरी जलप्रपात में डूबने लगे दो पर्यटक, वन विभाग और पर्यटकों ने बचाई जान; VIDEO

04 Aug 2026

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने की मां काली की पूजा अर्चना, क्षेत्र में सुख समृद्धि की कामना; VIDEO

04 Aug 2026

पूर्व विधायक ने चेताया- किसानों को पानी नहीं मिला तो करेंगे आंदोलन, VIDEO

04 Aug 2026

काले बंदरों के आतंक से ग्रामीणों में दहशत, छतों पर करकट तोड़े; VIDEO

04 Aug 2026

शार्ट सर्किट से बेकरी फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का सामान खाक; VIDEO

04 Aug 2026

मनरेगा कार्यों में अनियमितता का आरोप, सड़क किनारे सफाई और मिट्टी भराई सिर्फ कागजों पर; VIDEO

04 Aug 2026

छत के रास्ते रेलवे क्वार्टर में घुसे चोर, 7 लाख से अधिक के जेवर, नकदी और लैपटॉप पार; VIDEO

04 Aug 2026

नोटिस तामील कराने गई पुलिस टीम से युवक की हाथापाई, आरोपी फरार; VIDEO

04 Aug 2026

दतिया में कांग्रेस की जीत पर जश्न

04 Aug 2026

अमेठी: पड़ोसी के घर युवक की हत्या, सड़क पर उतरा गुस्सा, हाईवे किया जाम

03 Aug 2026

VIDEO: आस्था का अद्भुत केंद्र, 190 फीट ऊंचे शिखर वाला श्री कैलाश महादेव मंदिर; सावन में उमड़ती है भक्तों की भीड़

03 Aug 2026

कुकर्म के दोषी कैदी ने जेल में फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में डीएसपी समेत दो पुलिसकर्मियों पर लगाए आरोप

03 Aug 2026

25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल, VIDEO

03 Aug 2026

VIDEO: लखनऊ के चौक कोनेश्वर मंदिर में सावन के पहले सोमवार पर बाबा भोलेनाथ की आरती हुई

03 Aug 2026

कानपुर: बारिश में रोडवेज बस में झरने की तरह बहने लगा पानी, उतर गए यात्री

03 Aug 2026

Meerut: 'शिवोहम' कथक प्रस्तुति में शिव-पार्वती की दिव्य कथाओं ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

03 Aug 2026

Meerut: गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल में होगा स्टेट चैंपियनशिप का आयोजन

03 Aug 2026

Meerut: गुरबाणी का पाठ कर संगत को निहाल किया

03 Aug 2026

Meerut: तीज क्वीन बनीं रिया उप्पल और शालिनी सोढ़ी

03 Aug 2026

Meerut: मोदीपुरम से गुजरे एक ही खानदान के 19 कांवड़िये, लौट रहे मध्य प्रदेश

03 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed