{"_id":"6a71cb18a6a853683703eae4","slug":"video-hindu-mahasabha-office-bearers-stage-a-protest-allege-illegal-encroachment-on-government-land-2026-08-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pilibhit: हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने दिया धरना, सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit: हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने दिया धरना, सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे का आरोप
Mukesh Kumar
Updated Tue, 04 Aug 2026 04:50 PM IST
Link Copied
पीलीभीत में हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने मंगलवार को सदर तहसील परिसर में धरना दिया। इस दौरान सरकारी तालाब, ग्राम समाज की भूमि, शत्रु संपत्ति, नजूल भूमि और श्मसान भूमि आदि को बचाने की मांग की गई। इसके बाद एसडीएम को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में कहा गया है कि जिले के सरकारी तालाबों, ग्राम समाज भूमि, नजूल भूमि, शत्रु संपत्तियों, खेल मैदानों, धोबी घाटों, श्मशान भूमि तथा अन्य सार्वजनिक संपत्तियों पर अवैध रुप से कब्जा किया जा रहा है। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जिले की सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर लापरवाही बरती जा रही है। पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच, दोषियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने तथा सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराने की मांग की। धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष पंकज शर्मा ने कहा कि संगठन द्वारा पिछले कई वर्षों से लगातार शिकायतें, दस्तावेज और साक्ष्य प्रशासन को उपलब्ध कराए जाते रहे हैं, लेकिन अधिकांश मामलों में न तो प्रभावी जांच हुई और न ही दोषियों के विरुद्ध कोई बड़ी कार्रवाई दिखाई दी। इस मौके पर हिंदू महासभा के काफी पदाधिकारी मौके पर मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।