{"_id":"6a71c942c8fd13e052044a4c","slug":"video-cyclist-dies-after-being-hit-by-a-scorpio-2026-08-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"स्कॉर्पियो की चपेट में आने से साइकिल सवार व्यक्ति की मौत;VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कॉर्पियो की चपेट में आने से साइकिल सवार व्यक्ति की मौत;VIDEO
वाराणसी जिले के पहड़िया बेला रोड पर मंगलवार को दर्दनाक हादसा हुआ। परशुरामपुर इलाके में स्कॉर्पियो की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत हो गई। घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान चोलापुर नवापुरा निवासी 45 वर्षीय संजय राजभर के रूप में हुई। संजय सुबह 9 बजे पहड़िया नई बस्ती मजदूरी करने जा रहा था। पहड़िया बेला मार्ग पर परशुरामपुर इलाके में पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उसे टक्कर मार दी। सिर में गंभीर चोट लगने से संजय राजभर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।