{"_id":"6a721e5896cc74536c0c77ea","slug":"video-video-ghara-ma-ghasa-bthamasha-na-mahal-ka-bthhaka-bnakara-nakatha-javara-lta-2026-08-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: घर में घुसे बदमाशों ने महिला को बंधक बनाकर नकदी-जेवर लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: घर में घुसे बदमाशों ने महिला को बंधक बनाकर नकदी-जेवर लूटे
गुडंबा। मड़ियांव थाना क्षेत्र के अल्लू नगर में सोमवार देर रात घर में घुसे दो बदमाशों ने महिला को बंधक बनाकर करीब 40 हजार रुपये नकद और सोने के जेवर लूट लिए। वारदात के बाद परिवार में हड़कंप मच गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
अल्लू नगर निवासी चंद्रिका प्रसाद के अनुसार सोमवार रात करीब दो से ढाई बजे के बीच दो बदमाश उनके घर में घुस आए। उस समय उनकी बहू संगीता कमरे में अकेली सो रही थीं, जबकि पत्नी गीता, बेटे राजकुमार और रोहित मकान की छत पर सो रहे थे। कमरे में आहट होने पर संगीता की नींद खुल गई। आरोप है कि बदमाशों ने लोहे की रॉड दिखाकर उन्हें जान से मारने की धमकी दी और चुप रहने के लिए मजबूर कर दिया।
इसके बाद बदमाशों ने कमरे में रखी अलमारी से करीब 40 हजार रुपये नकद, एक सोने की चेन और एक सोने की अंगूठी निकाल ली। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद संगीता ने शोर मचाया, जिस पर पत्नी गीता तथा बेटे राजकुमार और रोहित नीचे पहुंचे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।