{"_id":"6a7216b416b760e4c706b7dc","slug":"video-video-students-at-shahjahanpurs-navodaya-school-refused-food-and-staged-a-sit-in-protest-for-seven-and-a-half-hours-2026-08-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: शाहजहांपुर के नवोदय स्कूल में छात्रों ने खाना छोड़ा, साढ़े सात घंटे तक दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: शाहजहांपुर के नवोदय स्कूल में छात्रों ने खाना छोड़ा, साढ़े सात घंटे तक दिया धरना
शाहजहांपुर के जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्रों का लाइब्रेरी इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। मंगलवार को कक्षा नौ से 12 तक के छात्र विद्यालय परिसर में ही धरने पर बैठ गए। सात घंटे तक धरना प्रदर्शन किया। छात्रों के प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही जवाहर नवोदय विद्यालय समिति की सहायक आयुक्त सुनीता लखनऊ से विद्यालय पहुंचीं और छात्रों से वार्ता की। सहायक आयुक्त ने छात्रों से कहा कि वह उनकी समस्याएं सुनने के लिए ही आई हैं। इसके बाद वह छात्रों को लेकर सभागार में लेकर गई, जहां पर उनसे वार्ता की गई। इस बीच छात्रों ने लाइब्रेरी इंचार्ज पर अभद्र व्यवहार और मारपीट करने का आरोप लगाया है। विरोध करने पर उन्हें विद्यालय से निलंबित कराने की धमकी दी जाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।