{"_id":"6af5b18552fc6afb7500f89c","slug":"video-rk-eleven-defeated-gopi-eleven-by-13-runs-in-cricket-tournament-2026-11-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: क्रिकेट टूर्नामेंट में आरके इलेवन ने गोपी इलेवन को 13 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: क्रिकेट टूर्नामेंट में आरके इलेवन ने गोपी इलेवन को 13 रन से हराया
Mukesh Kumar
Updated Thu, 12 Nov 2026 06:01 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर में कैंट क्लब की ओर से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में आरके इलेवन क्रिकेट क्लब ने गोपी इलेवन को 13 रन से पराजित किया। आरके इलेवन के शिवा सिंह और प्रत्यूष दीक्षित ने शानदार बल्लेबाजी कर टीम की जीत में अहम योगदान दिया। कैंट स्थित मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरके इलेवन ने आठ विकेट खोकर 149 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज आरिफ हुसैन पांच रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद शिवा सिंह ने 45 और प्रत्यूष दीक्षित ने 41 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोपी इलेवन की टीम सात विकेट खोकर 136 रन ही बना सकी। टीम की ओर से जैबू ने 26 और गौरव देव ने 20 रन बनाए। आरके इलेवन की ओर से नुजहत लतीफ और डॉ. हरित कुमार ने दो-दो विकेट हासिल किए। मैच में अंपायर की भूमिका रिजवान खान और महमूद खान ने निभाई। स्कोरर अनुग्रह मिश्रा और कमेंट्री पंकज तिवारी छापू ने सुनाई। आयोजक मोहम्मद नईम, रजा हुसैन और मयूर खन्ना मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।