Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Rajpal Yadav demands that Sunasirnath be declared district

शाहजहांपुर: राजपाल यादव ने उठाई सुनासिरनाथ को जिला घोषित करने की मांग, मतदान को लेकर की अपील

Thu, 12 Nov 2026 11:08 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 12 Nov 2026 11:08 AM IST
सार

शाहजहांपुर में फिल्म अभिनेता राजपाल यादव ने लोगों से अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने की अपील की है। उन्होंने सुनासिरनाथ को जिला घोषित करने की भी मांग उठाई। वह अपने पैतृक गांव में दिवाली मनाने आए थे। 

विज्ञापन
Rajpal Yadav demands that Sunasirnath be declared district
अभिनेता राजपाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहजहांपुर में फिल्म अभिनेता राजपाल यादव ने कहा कि वोट हमारा सर्वोच्च अधिकार है। लोगों को कभी भी मतदान का बहिष्कार नहीं करना चाहिए। वोट की ताकत से ही विकास के रास्ते खुलते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे अपने मताधिकार का इस्तेमाल जरूर करें, साथ ही सुनासिरनाथ को जिला घोषित करने की मांग उठाई।

विज्ञापन


दीपावली पर अपने पैतृक गांव कुंडरा आए अभिनेता राजपाल यादव ने कहा कि गांवों को एक-दूसरे से जोड़ने वाली सड़कों की हालत बेहतर होनी चाहिए। मंडी जाने वाली सड़कों पर सबसे ज्यादा परेशानी होती है। कई बार ट्रॉलियां ऐसी जगह पलट जाती हैं, जहां सड़क की चौड़ाई कम होती है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का लाभ हर गांव तक पहुंचना चाहिए। गांवों को भी फोरलेन सड़कों से जोड़ना होगा।
विज्ञापन


सुनासिरनाथ मेले से जुड़ी यादें साझा करते हुए राजपाल यादव ने कहा कि यह मेला उनके लिए खास महत्व रखता है। बचपन में मेले को लेकर इतनी उत्सुकता रहती थी कि रात में नींद तक नहीं आती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed