{"_id":"6a7228bcf68ca850b40f7814","slug":"video-video-ghara-ma-fatha-sa-ltaka-mal-parathhana-sahayaka-ka-patana-ka-shava-jaca-ma-jata-palsa-2026-08-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: घर में फंदे से लटका मिला प्रधान सहायक की पत्नी का शव, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: घर में फंदे से लटका मिला प्रधान सहायक की पत्नी का शव, जांच में जुटी पुलिस
जानकीपुरम विस्तार सेक्टर-8 निवासी और सीतापुर महिला अस्पताल में प्रधान सहायक के पद पर तैनात अनिल त्रिपाठी की पत्नी आशा त्रिपाठी (47) ने मंगलवार दोपहर घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची जानकीपुरम पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
पुलिस के मुताबिक, अनिल त्रिपाठी रोज की तरह ड्यूटी पर सीतापुर गए थे। शाम करीब चार बजे घर लौटने पर मुख्य दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक आवाज देने के बावजूद जब कोई जवाब नहीं मिला तो अनहोनी की आशंका पर उन्होंने जानकीपुरम पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया। कमरे में आशा त्रिपाठी का शव पंखे से साड़ी के सहारे लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक जानकीपुरम विनोद कुमार तिवारी और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। ऐसे में आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
परिवार में पति अनिल त्रिपाठी और दो बेटे हैं। एक बेटा सेना में डॉक्टर है, जबकि दूसरा एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।