{"_id":"6a71d70453119a8fa704c8d6","slug":"video-kanpur-strongman-forcibly-builds-hut-on-farmers-land-accused-party-clashes-in-front-of-revenue-team-2026-08-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: दबंग ने किसान की जमीन पर जबरन बनाई झोपड़ी, राजस्व टीम के सामने भिड़े आरोपी पक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: दबंग ने किसान की जमीन पर जबरन बनाई झोपड़ी, राजस्व टीम के सामने भिड़े आरोपी पक्ष
तहसील नरवल के ग्राम सैंमसी डोमनपुर निवासी राम प्रताप सिंह ने समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर दबंगई से जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया था
पीड़ित राम प्रताप ने बताया कि डोमनपुर की आराजी संख्या 1381 रकबा 0.4050 हेक्टेयर भूमि उनके नाम दर्ज है और वे उसके मालिक काबिज हैं। आरोप है कि ग्राम देवसानखेड़ा निवासी रामनाथ पुत्र स्व0 भदई ने उनकी इसी जमीन के एक किनारे पर जबरन झोपड़ी बना ली।
विरोध करने पर आरोपी ने कहा कि उसने जमीन रजिस्ट्री करा ली है और झोपड़ी नहीं हटाएगा। साथ ही गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी भी दी। इससे पीड़ित परिवार दहशत में है। राम प्रताप ने बताया कि इसकी सूचना 112 नंबर पर दी गई थी। पुलिस मौके पर पहुंची और झोपड़ी बनाने से मना किया, लेकिन रात में आरोपी ने फिर से निर्माण कर लिया। मंगलवार शाम राजस्व टीम के लेखपाल और कानूनगो के सामने ही आरोपी पक्ष मारपीट पर उतर आया।
पीड़ित ने प्रशासन से मांग की है कि पुलिस की मौजूदगी में अवैध झोपड़ी हटवाई जाए और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।