बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Jhabua News ›   Farmers protest over crop insurance: 50-km foot march to Jhabua begins; they set out with rations and water.

मध्य प्रदेश: फसल बीमा के लिए किसानों का विरोध शुरू, झाबुआ में 50KM का पैदल मार्च जारी; क्या बनेगी बात?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झाबुआ Published by: झाबुआ ब्यूरो Updated Tue, 04 Aug 2026 11:51 AM IST
Farmers protest over crop insurance: 50-km foot march to Jhabua begins; they set out with rations and water.
लंबे समय से फसल बीमा राशि न मिलने से आक्रोशित झाबुआ जिले के किसानों ने आखिरकार प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पेटलावद क्षेत्र के बनी और रूपगढ़ गांव के किसानों ने लगातार आवेदन-निवेदन के बाद भी सुनवाई न होने पर आज मंगलवार सुबह से झाबुआ कलेक्टर कार्यालय के लिए 50 किलोमीटर का पैदल मार्चशुरू कर दिया है। किसान अपने साथ राशन-पानी की व्यवस्था लेकर निकले हैं और मांगें पूरी न होने पर कलेक्ट्रेट पर ही डेरा डालने की चेतावनी दी है।

ये है पूरा मामला
किसानों का कहना है कि प्रशासन द्वारा सैटेलाइट से सर्वे कराए जाने की बात कही जाती है, लेकिन ज़मीनी स्तर पर पास-पास के खेतों में भी फसल बीमा के वितरण में भारी लापरवाही बरती गई है। कई पात्र किसान बीमा लाभ से वंचित रह गए हैं।

पहले भी हुआ था प्रदर्शन
पिछले वर्ष बनी में किसानों ने चक्का जाम किया था। इसके अलावा मांडन और गंगाखेड़ी के किसान भी कलेक्टर की खवासा जनसुनवाई में पहुंचकर अपनी पीड़ा व्यक्त कर चुके हैं, लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ।

राशन-पानी के साथ अनिश्चितकालीन डेरे की तैयारी
बनी गांव के राधा कृष्ण पाटीदार ने बताया कि लंबे इंतजार और उपेक्षा के बाद किसानों को यह कड़ा कदम उठाना पड़ा है। वहीं, रूपगढ़ से भी किसानों का जत्था नारेबाजी करते हुए झाबुआ की ओर रवाना हो गया है।

भारतीय किसान यूनियन के जिला मंत्री जितेंद्र पाटीदार ने बताया कि यूनियन के पदाधिकारी भी इस आंदोलन में किसानों के साथ शामिल हैं। किसानों ने प्रशासन को पहले ही आंदोलन की सूचना दे दी थी। खास बात यह है कि इस बार किसान पूरी तैयारी के साथ आए हैं और राशन-पानी लेकर चल रहे हैं ,ताकि यदि उनकी मांगें तुरंत नहीं मानी गईं, तो वे वहीं धरना देकर बैठ सकें।

ये भी पढ़ें- MP Politics: दतिया की सियासत में नया मोड़, पूर्व विधायक ने भीतरघात और सांठगांठ का किया दावा; खोल दिया राज

कलेक्टर से होगी सीधी मुलाकात
किसान सुरेश सेप्टा ने बताया कि सभी 50 किलोमीटर की पैदल यात्रा पूरी कर झाबुआ पहुंचेंगे और जिला कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट से मुलाकात कर अपनी समस्याओं का ज्ञापन सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

बोतल में ल न देने पर तीन सेल्समैन को पीटा; तोड़फोड़ और पथराव

04 Aug 2026

युवक का कथित अपहरण कर बेरहमी से पीटा, बेहोशी की हालत में सड़क किनारे फेंका

VIDEO: कैंट रेलवे स्टेशन के बाहर ऑटो चालकों की मनमानी, राहगीरों को हुई परेशानी

04 Aug 2026

VIDEO: ताजमहल में गंगाजल चढ़ाने जा रहे हिंदू महासभा के पदाधिकारियों की पुलिस से नोकझोंक

04 Aug 2026

Meerut: एडीजी भानु भास्कर ने किया औघड़नाथ मंदिर का निरीक्षण, दिए निर्देश

04 Aug 2026
विज्ञापन

भगत सिंह की प्रतिमा से टकराई तेज रफ्तार कार, सात श्रद्धालु घायल; VIDEO

04 Aug 2026

स्कूल बस और तीन बाइकों की भिड़ंत, महिला समेत तीन घायल; VIDEO

04 Aug 2026
विज्ञापन

चंदौली को मत्स्य हब बनाने की तैयारी, फिश मार्केट के संचालन पर बनी रणनीति; VIDEO

04 Aug 2026

खेत की जोताई को लेकर विवाद, महिला से मारपीट का आरोप; VIDEO

04 Aug 2026

चहनिया में सक्रिय उचक्कों का गैंग, एक सप्ताह में दूसरी बुजुर्ग महिला बनी शिकार; VIDEO

04 Aug 2026

राजदरी जलप्रपात में डूबने लगे दो पर्यटक, वन विभाग और पर्यटकों ने बचाई जान; VIDEO

04 Aug 2026

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने की मां काली की पूजा अर्चना, क्षेत्र में सुख समृद्धि की कामना; VIDEO

04 Aug 2026

पूर्व विधायक ने चेताया- किसानों को पानी नहीं मिला तो करेंगे आंदोलन, VIDEO

04 Aug 2026

काले बंदरों के आतंक से ग्रामीणों में दहशत, छतों पर करकट तोड़े; VIDEO

04 Aug 2026

शार्ट सर्किट से बेकरी फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का सामान खाक; VIDEO

04 Aug 2026

मनरेगा कार्यों में अनियमितता का आरोप, सड़क किनारे सफाई और मिट्टी भराई सिर्फ कागजों पर; VIDEO

04 Aug 2026

छत के रास्ते रेलवे क्वार्टर में घुसे चोर, 7 लाख से अधिक के जेवर, नकदी और लैपटॉप पार; VIDEO

04 Aug 2026

नोटिस तामील कराने गई पुलिस टीम से युवक की हाथापाई, आरोपी फरार; VIDEO

04 Aug 2026

दतिया में कांग्रेस की जीत पर जश्न

04 Aug 2026

अमेठी: पड़ोसी के घर युवक की हत्या, सड़क पर उतरा गुस्सा, हाईवे किया जाम

03 Aug 2026

VIDEO: आस्था का अद्भुत केंद्र, 190 फीट ऊंचे शिखर वाला श्री कैलाश महादेव मंदिर; सावन में उमड़ती है भक्तों की भीड़

03 Aug 2026

कुकर्म के दोषी कैदी ने जेल में फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में डीएसपी समेत दो पुलिसकर्मियों पर लगाए आरोप

03 Aug 2026

25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल, VIDEO

03 Aug 2026

VIDEO: लखनऊ के चौक कोनेश्वर मंदिर में सावन के पहले सोमवार पर बाबा भोलेनाथ की आरती हुई

03 Aug 2026

कानपुर: बारिश में रोडवेज बस में झरने की तरह बहने लगा पानी, उतर गए यात्री

03 Aug 2026

Meerut: 'शिवोहम' कथक प्रस्तुति में शिव-पार्वती की दिव्य कथाओं ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

03 Aug 2026

Meerut: गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल में होगा स्टेट चैंपियनशिप का आयोजन

03 Aug 2026

Meerut: गुरबाणी का पाठ कर संगत को निहाल किया

03 Aug 2026

Meerut: तीज क्वीन बनीं रिया उप्पल और शालिनी सोढ़ी

03 Aug 2026

Meerut: मोदीपुरम से गुजरे एक ही खानदान के 19 कांवड़िये, लौट रहे मध्य प्रदेश

03 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed