आरके का 44वां बर्थडे: नए घर में रणबीर ने मनाया पहला जन्मदिन, फैंस के साथ काटा केट; महिलाओं के बीच दिखी दीवानगी
Ranbir Kapoor Birthday: रणबीर कपूर ने अपने फैंस के साथ अपना जन्मदिन मनाया है। इस मौके पर वह अपने फैंस से मिलने घर से बाहर आए और फैंस ने उनके साथ सेल्फी ली।
विस्तार
रणबीर कपूर के घर के बाहर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें देखा जा सकता है कि अभिनेता फैंस से घिरे हैं। फैंस उनके साथ सेल्फी लेने के लिए धक्का-मुक्की कर रहे हैं। एक महिला फैन इसी धक्का-मुक्की में उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रही है। इस बीच अभिनेता अपने आपको संभालते और फैंस को समझाते हुए नजर आ रहे हैं।
रणबीर कपूर @44: कैसे बने बॉलीवुड के रॉकस्टार? पापा की परछाई से अपनी पहचान बनाने तक; कैसा रहा अभिनेता का सफर?
एक दूसरे वीडियो में नजर आ रहा है कि कई फैंस रणबीर कपूर के घर पर इकट्ठा हुए हैं। वह उनके लिए केक लेकर आए हैं। अभिनेता अपने फैंस का हाथ जोड़कर अभिवादन करते हैं और केक काटते हैं। इसके बाद वह फैंस के कहने पर केक ऊपर उठा कर पोज देते हैं।
एक और वीडियो में रणबीर कपूर अपने नए घर में हैं। वह फैंस की तरफ हाथ हिलाते हैं। उनके साथ आलिया भट्ट भी नजर आती हैं। दोनों फैंस का अभिवादन करते हैं। इसके बाद आलिया वहां से चली जाती हैं।
आपको बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट नवंबर 2025 में अपने नए घर में शिफ्ट हुए थे। यह घर मुंबई के बांद्रा में मौजूद है। अभिनेता ने यहां अपना पहला जन्मदिन मनाया है।