फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Mumbai income tax raid at rakul preet singh and vashu bhagnani panorama studios money laundering case

मुंबई इनकम टैक्स की रेड: बॉलीवुड से जुड़े कई ठिकानों पर जांच, निशाने पर रकुलप्रीत समेत कई बड़े नाम!

Mon, 28 Sep 2026 01:35 PM IST
Akash Khare एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Khare Updated Mon, 28 Sep 2026 01:35 PM IST
सार

Income tax raid in mumbai: सोमवार को मुंबई इनकम टैक्स विभाग ने बॉलीवुड से जुड़े कई ठिकानों पर अचानक कार्रवाई शुरू की। मामले में रकुलप्रीत सिंह और वासु भगनानी समेत कई नाम रडार पर बताए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Mumbai income tax raid at rakul preet singh and vashu bhagnani panorama studios money laundering case
रकुल प्रीत सिंह और वाशु भगनानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोमवार को मुंबई इनकम टैक्स विभाग ने बॉलीवुड से जुड़े कई ठिकानों पर अचानक कार्रवाई शुरू की। इसके तहत विभाग ने कई बड़े प्रोडक्शन हाउस और फिल्मी हस्तियों के ठिकानों पर जांच शुरू कर दी। मामले में रकुलप्रीत सिंह और वासु भगनानी समेत कई नाम रडार पर बताए जा रहे हैं। बता दें कि अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह, वाशु भगनानी के बेटे जैकी भगनानी की पत्नी हैं।
विज्ञापन


इंडस्ट्री में बढ़ी हलचल
इस रेड के जरिए विभाग फिल्मों के नाम पर विदेशों में पैसा भेजने के आरोपों की पड़ताल कर रहा है। जानकारी है कि टैक्स चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के संदेह में भी यह कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई से बॉलीवुड इंडस्ट्री में हलचल बढ़ गई है।
विज्ञापन

आईटी विभाग को मिले थे कैसे इनपुट?
सूत्रों के मुताबिक, इनकम टैक्स विभाग को लंबे समय से इनपुट मिल रहे थे कि फिल्मों की शूटिंग, ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूशन और प्रोडक्शन के नाम पर भारी रकम विदेशों में भेजी जा रही है। जांच एजेंसियों को संदेह है कि इस प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर टैक्स की हेराफेरी और वित्तीय अनियमितताएं की गई हैं। इसी सिलसिले में मुंबई आईटी की अलग-अलग टीमें मुंबई स्थित कई दफ्तरों और परिसरों की तलाशी ले रही हैं।
विज्ञापन

12 ठिकानों पर तलाशी अभियान शुरू
जानकारी के मुताबिक, मुंबई इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने संदिग्ध फंड को लेकर 12 जगहों पर तलाशी अभियान शुरू किया है। जांच करने वालों का मानना है कि फिल्म प्रोजेक्ट्स को फाइनेंस करने के बहाने कथित तौर पर फंड को विदेश भेजा जा रहा है। मुंबई आयकर विभाग की कई टीमें अभी कथित विदेशी लेन-देन के दस्तावेजों, वित्तीय रिकॉर्ड और विवरणों की जांच कर रही हैं।

विज्ञापन

बड़े खुलासे होने की संभावना
माना जा रहा है कि इस सर्च ऑपरेशन की जांच पूरी होने के बाद आयकर विभाग की तरफ से वित्तीय हेराफेरी से जुड़े बड़े खुलासे किए जा सकते हैं। बात करें रकुल प्रीत सिंह की तो वे बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री हैं। उन्होंने साल 2009 में साउथ फिल्मों से डेब्यू किया। फिर बॉलीवुड का रुख किया। उन्होंने हिंदी सिनेमा में 'दे दे प्यार दे', 'डॉक्टर जी', 'पति पत्नी और वो दो' जैसी चर्चित फिल्मों में काम किया है। साल 2024 में उन्होंने जैकी भगनानी से शादी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed