फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Akshaye Khanna Purchased An Apartment On Malabar Hill Mumbai Worth Over Rs 33 Crore

अक्षय खन्ना: मुंबई के मालाबार हिल में 'रहमान डकैत' ने खरीदा लग्जरी अपार्टमेंट, जानें कितने करोड़ में हुई डील?

Mon, 28 Sep 2026 01:51 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Mon, 28 Sep 2026 01:51 PM IST
सार

Akshaye Khanna New Apartment: 'धुरंधर' अभिनेता अक्षय खन्ना ने मुंबई के मालाबार हिल में करोड़ों रुपये का नया आशियाना खरीदा है। यह लेन-देन सितंबर 2026 में रजिस्टर हुआ।

विज्ञापन
Akshaye Khanna Purchased An Apartment On Malabar Hill Mumbai Worth Over Rs 33 Crore
अक्षय खन्ना - फोटो : पीटीआई, यूट्यूब

विस्तार

फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से पहचान बनाने वाले अक्षय खन्ना अब अपनी नई प्रॉपर्टी को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेता ने मुंबई के पॉश इलाके मालाबार हिल में 33.26 करोड़ रुपये का आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है।
विज्ञापन


यह जानकारी स्क्वायर यार्ड्स द्वारा महाराष्ट्र के इंस्पेक्टर जनरल ऑफ रजिस्ट्रेशन (IGR) की वेबसाइट पर मौजूद प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन दस्तावेजों की समीक्षा के बाद सामने आई है। यह लेन-देन सितंबर 2026 में रजिस्टर हुआ।
विज्ञापन

Akshaye Khanna Purchased An Apartment On Malabar Hill Mumbai Worth Over Rs 33 Crore
अक्षय खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
कितना है अपार्टमेंट का कारपेट एरिया?
स्क्वायर यार्ड्स द्वारा देखे गए IGR के प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन दस्तावेजों के मुताबिक, यह प्रॉपर्टी 30 लिटिल गिब्स, मालाबार हिल रोड, मुंबई में स्थित है। अक्षय खन्ना द्वारा खरीदे गए अपार्टमेंट का कारपेट एरिया 2,341.39 वर्ग फीट (217.52 वर्ग मीटर) है।

इसके अलावा इसमें 175.45 वर्ग फीट (16.29 वर्ग मीटर) का कुल बालकनी एरिया है। इस तरह प्रॉपर्टी का कुल एरिया 2,516.84 वर्ग फीट (233.82 वर्ग मीटर) है। प्रॉपर्टी के साथ तीन पार्किंग यूनिट भी शामिल हैं। इस लेन-देन के लिए अभिनेता ने 1.99 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी और 30,000 रुपये की रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान किया गया है।
विज्ञापन

Akshaye Khanna Purchased An Apartment On Malabar Hill Mumbai Worth Over Rs 33 Crore
अक्षय खन्ना - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
महंगे रिहायशी इलाकों में है मालाबार हिल
मालाबार हिल मुंबई के सबसे प्रतिष्ठित और महंगे रिहायशी इलाकों में से एक है। दक्षिण मुंबई में स्थित यह इलाका अपने प्रीमियम घरों और शांत माहौल के लिए जाना जाता है। अरब सागर के किनारे बसे इस इलाके में नेपियन सी रोड, वॉकश्वार रोड और पेडर रोड जैसी प्रमुख सड़कों के जरिए अच्छी कनेक्टिविटी मिलती है। यहां से मरीन ड्राइव, नरीमन पॉइंट और कोलाबा तक आसानी से पहुंचा जा सकता है।

समय के साथ मालाबार हिल एक खास रिहायशी इलाके के रूप में विकसित हुआ है। यहां लग्जरी अपार्टमेंट टावर, बड़े और महंगे घर और पुराने रिहायशी इलाके मौजूद हैं। नरीमन पॉइंट, फोर्ट और लोअर परेल जैसे प्रमुख बिजनेस इलाकों के पास होने के कारण यह जगह वरिष्ठ प्रोफेशनल्स, बिजनेस लीडर्स और हाई-नेट-वर्थ लोगों के लिए आकर्षक मानी जाती है।
विज्ञापन

Akshaye Khanna Purchased An Apartment On Malabar Hill Mumbai Worth Over Rs 33 Crore
महाकाली में अक्षय खन्ना - फोटो : Youtube @RKDofficial
कैसी है इलाके में सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर की सुविधा?
इस इलाके में अच्छी सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर की सुविधा भी है। आसपास कई जाने-माने स्कूल, अस्पताल, प्रीमियम रेस्टोरेंट, शॉपिंग डेस्टिनेशन और घूमने-फिरने की जगहें हैं। हैंगिंग गार्डन्स, कमला नेहरू पार्क, बाणगंगा टैंक और वॉकश्वेर मंदिर जैसे प्रसिद्ध स्थान भी मालाबार हिल की खासियत बढ़ाते हैं।

समुद्र के किनारे स्थित घर, प्रीमियम प्रॉपर्टी की सीमित उपलब्धता, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और प्रतिष्ठित लोकेशन के कारण मालाबार हिल दक्षिण मुंबई में लग्जरी घर खरीदने वालों और निवेशकों के लिए एक पसंदीदा इलाका बना हुआ है।

कौन सी है अक्षय खन्ना की आने वाली फिल्म?
अक्षय विनोद खन्ना एक जाने-माने भारतीय अभिनेता हैं, जिनका हिंदी सिनेमा में कई दशकों का लंबा करियर रहा है। दिग्गज अभिनेता विनोद खन्ना के बेटे अक्षय ने फिल्मों में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने अलग-अलग तरह के किरदार निभाए हैं और अपने सादगी भरे अभिनय और दमदार परफॉर्मेंस के लिए पहचाने जाते हैं।

अभिनेता ने 'हलचल', 'रेस', 'गांधी माई फादर', 'दिल चाहता है' 'दृश्यम' और 'धुरंधर' जैसी कई चर्चित फिल्मों में काम किया है। अब वह जल्द ही 'महाकाली' में नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed