फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rise And Fall Season 2: Siwet Tomar evicted from show after physical clash with Shehzad Poonawalla

राइड एंड फॉल 2: सहवाग के शो में चले लात-घूसे, शहजाद पूनावाला से भिड़े सिवेट तोमर; दिखाया गया बाहर का रास्ता

Mon, 28 Sep 2026 02:47 PM IST
ज्योति राघव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 28 Sep 2026 02:47 PM IST
सार

Rise And Fall Season 2: रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल सीजन 2' में हाई वोल्टेज ड्रामा चल रहा है। इस शो में शहजाद पूनावाला और सिवेट तोमर के बीच तकरार देखी गई और यह बढ़ते-बढ़ते इतनी बढ़ गई की बात हाथापाई तक पहुंच गई।

विज्ञापन
Rise And Fall Season 2: Siwet Tomar evicted from show after physical clash with Shehzad Poonawalla
शहजाद पूनावाला-सिवेट तोमर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

'बिग बॉस' हो या 'राइज एंड फॉल' जैसा शो, प्रतिभागियों के बीच बहस और तकरार आम बात है। मगर, 'राइज एंड फॉल' के सीजन 2 में बात बहुत आगे बढ़ गई। सिवेट तोमर ने शहजाद पूनावाला पर हाथ छोड़ दिया। इस झगड़े के बाद सिवेट की घर से छुट्टी कर दी गई। टीवी पर्सनैलिटी सिवेट तोमर का एविक्शन हो गया है। 

विज्ञापन

Rise And Fall Season 2: Siwet Tomar evicted from show after physical clash with Shehzad Poonawalla
सिवेट तोमर-शहजाद पूनावाला - फोटो : इंस्टाग्राम

क्यों हुई शहजाद पूनावाला और सिवेट की फाइट
सिवेट को गेम के एक अहम पड़ाव के दौरान पॉलिटिकल कमेंटेटर शहजाद पूनावाला के साथ हुई हाथापाई के बाद बाहर का रास्ता दिखाया गया। दरअसल, शहजाद पूनावाला ने सिवेट को 'डबल स्टैंडर्ड' वाला कह दिया। सिवेट ने शो में कहा था कि वे स्वरा भास्कर से बात नहीं करेंगे। दरअसल, उन्होंने फिल्म 'पद्मावत' के जौहर वाले सीन पर स्वरा की विवादित टिप्पणी पर नाराजगी जताते हुए ऐसा कहा था। मगर, फिर वे स्वरा से बात करने लगे। इस पर शहजाद ने तंज कसा। बात बहस से शुरू होते-होते मारपीट तक पहुंच गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'अल्टीमेट रूलर' रेस के बाद शुरू हुई तकरार
सिवेट और शहजाद पूनावाला का झगड़ा 'अल्टीमेट रूलर' रेस की घोषणा के बाद हुआ। यह एक ऐसा मुकाबला था, जिससे यह तय होना था कि टॉवर के अंदर सबसे ज्यादा ताकत किसके पास होगी? 'अल्टीमेट रूलर' गेम के सबसे बड़े फैसले लेता और उस हफ्ते एलिमिनेशन से भी सुरक्षित रहता। लेकिन, रेस शुरू होने से पहले,एक कंटेस्टेंट को मुकाबले से बाहर करना था, क्योंकि रूलर्स को सबसे कमजोर फैसला लेने वाले को चुनना था। इस प्रक्रिया की वजह से सिवेट और शहजाद के बीच लड़ाई हो गई, जबकि दोनों साथ मिलकर खेलने की योजना बनाकर टॉवर में आए थे। 

विज्ञापन

Rise And Fall Season 2: Siwet Tomar evicted from show after physical clash with Shehzad Poonawalla
स्वरा भास्कर-सिवेट - फोटो : इंस्टाग्राम

स्वरा और करण ने दिया सिवेट का साथ
सिवेट को सबसे कमजोर फैसला लेने वाला घोषित किए जाने और बाद में शहजाद के साथ हाथापाई होने के बाद शो से बाहर कर दिया गया। इसके बाद स्वरा भास्कर और करण पटेल भी सिवेट के साथ बाहर चले गए। उनका कहना था कि शहजाद के उकसाने की वजह से ही मामला इतना बढ़ गया था। 
वोटिंग शुरू होते ही कई रूलर्स ने सिवेट को सबसे कमजोर फैसला लेने वाला बताया। करण पटेल ने शहजाद को अपना टारगेट बनाया। वोटिंग से सिवेट और शहजाद के रिश्तों में आए बदलाव का भी पता चला। तीखी प्रतिक्रिया देते हुए सिवेट ने कहा, 'एक डरपोक... वह मेरी पीठ पीछे कहता है कि वह मुझे सपोर्ट करना चाहता है'। शहजाद और तेज प्रताप यादव के लिए उनका संदेश भी उतना ही सीधा था, 'आपकी बात की अहमियत होनी चाहिए'।

शहजाद ने सिवेट पर कसा था तंज
अपने खिलाफ पड़े वोटों की वजह से सिवेट को 'अल्टीमेट रूलर' की रेस से बाहर कर दिया गया। इसके बाद उन्हें एक आखिरी मौका दिया गया कि वे उस रूलर का नाम बताएं, जिसे वे सबसे कमजोर फैसला लेने वाला मानते हैं। उन्होंने शहजाद को चुना। फिर शहजाद ने करण का नाम लिया। करण ने स्वरा को चुना और स्वरा ने राज को चुना। इस तरह प्रियंका, तेज प्रताप यादव और इरीना 'अल्टीमेट रूलर' का ताज पाने के लिए पहले तीन दावेदार बन गए। जब पावर इक्वेशन सुलझता हुआ दिख रहा था, तभी सिवेट को स्वरा के साथ बैठे देखा गया। इस पर शहजाद ने तंज कसा।

गरमा-गरमी हाथापाई में बदली
शहजाद ने सिवेट के स्वरा के साथ अचानक बन रहे समीकरण पर सवाल उठाए। इसे डबल स्टैंडर्ड करार दिया। बहस बढ़ गई और सिवेट ने शहजाद की गर्दन पकड़कर उन्हें नीचे गिरा दिया। इस दौरान शहजाद घायल हो गए। उनके कपड़े भी फट गए। शो में शारीरिक हिंसा पर सख्त रोक है। ऐसे में सिवेट पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई और गेम में सिवेट का सफर अचानक खत्म हो गया। बता दें कि इस शो को वीरेंद्र सहवाग होस्ट कर रहे हैं। 'राइज एंड फॉल' सीजन 2 हर दिन दोपहर 12 बजे प्राइम वीडियो पर आता है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by MX Player by Prime Video (@mxbyprimevideo)


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed