फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ग्लैमर गर्ल: कौन हैं तान्या मिश्रा और कैसे बनीं नेशनल क्रश? जैकी श्रॉफ के साथ कर चुकीं हैं काम

Mon, 28 Sep 2026 11:40 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Mon, 28 Sep 2026 11:40 AM IST
सार

Who Is Tanyaa Mishra: सोशल मीडिया पर इन दिनों तान्या मिश्रा चर्चा में बनी हुई हैं। दरअसल, फैंस ने उन्हें नेशनल क्रश का टैग दे दिया है। ऐसे में अब बहुत से लोग यह जानना चाहते हैं कि आखिर तान्या है कौन? आइए उनके बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
Who Is Tanyaa Mishra Gains Spotlight As India’s New National Crush
तान्या मिश्रा - फोटो : इंस्टाग्राम@tanyaamishraofficial_
रश्मिका मंदाना, प्रिया प्रकाश वारियर और तृप्ति डिमरी के बाद अब लोगों ने तान्या मिश्रा को भारत की नई नेशनल क्रश का टैग दे दिया है। ऐसे में बहुत से लोग यह जानना चाहते हैं कि आखिर तान्या कौन हैं और कैसे उनको यह टैग मिल गया, जिसकी वजह से वह फिलहाल सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
Who Is Tanyaa Mishra Gains Spotlight As India’s New National Crush
तान्या मिश्रा - फोटो : इंस्टाग्राम@tanyaamishraofficial_
कौन हैं तान्या मिश्रा?
तान्या मॉडल और एक्ट्रेस हैं। 31 जनवरी, 1999 को जन्मी अभिनेत्री मूल रूप से बिहार के गया की रहने वाली हैं और फिलहाल मुंबई में रहती हैं। तान्या ने मगध यूनिवर्सिटी से बी.कॉम की पढ़ाई पूरी की। 

इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग और एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। उनके प्रोफेशनल पोर्टफोलियो में फेमिना, फिल्मफेयर और ग्राजिया जैसी मैगजीन के लिए फोटोशूट कर चुकी हैं। उन्हें पहली बार पॉपुलैरिटी तब मिली थी, जब अप्रैल-मई 2024 में वह 'फेमिना' के कवर पेज पर नजर आई थीं।
Who Is Tanyaa Mishra Gains Spotlight As India’s New National Crush
तान्या मिश्रा - फोटो : इंस्टाग्राम@tanyaamishraofficial_
मिस इंडिया पेजेंट से मिली पहचान
तान्या ने साल 2019 में ब्यूटी पेजेंट में भी हिस्सा लिया। वह IAWA मिस इंडिया में चौथी रनर-अप रहीं। इसके अलावा वह कई दूसरे अवॉर्ड्स जीत चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Who Is Tanyaa Mishra Gains Spotlight As India’s New National Crush
तान्या मिश्रा - फोटो : इंस्टाग्राम@tanyaamishraofficial_
कैसे मिला नेशनल क्रश का टैग?
तान्या मिश्रा को नेशनल क्रश का टैग उनकी हालिया तस्वीरों के लिए मिला है। वायरल फोटो को देखने के बाद कोई उनकी अदाओं पर फिदा हो गया है, तो कोई उनके लुक्स में खो गया है। बता दें कि इंस्टाग्राम पर उनके 1.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। 
विज्ञापन
Who Is Tanyaa Mishra Gains Spotlight As India’s New National Crush
तान्या मिश्रा - फोटो : इंस्टाग्राम@tanyaamishraofficial_
कौनसी हैं तान्या मिश्रा की फिल्में और सीरीज
मॉडलिंग के साथ-साथ तान्या ने कई फिल्मों, वेब सीरीज और म्यूजिक वीडियोज में काम किया है। साल 2023 में उन्होंने फिल्म 'गजनवी' में नेहा नाम की लड़की का किरदार निभाया था। इसके अलावा वह कन्नड़ फिल्म 'चेज' में सीबीआई इंस्पेक्टर की भूमिका निभा चुकी हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed