{"_id":"6a72ca083a6a0ea82e0acad9","slug":"video-hamirpur-tree-fell-on-nalwadi-talmehda-road-traffic-restored-after-four-hours-2026-08-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: तेज हवाओं से सड़क पर गिरा विशाल पेड़, चार घंटे तक ठप रहा यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: तेज हवाओं से सड़क पर गिरा विशाल पेड़, चार घंटे तक ठप रहा यातायात
Ankesh Dogra
Updated Wed, 05 Aug 2026 10:58 AM IST
तेज हवाओं और बारिश के कारण मंगलवार देर रात नलवाड़ी-तलमेहड़ा सड़क पर संजय वाटिका के समीप एक विशाल पेड़ गिर गया। पेड़ सड़क के बीचोंबीच गिरने से मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया और बुधवार सुबह करीब चार बजे से साढ़े नौ बजे तक यातायात प्रभावित रहा।
सड़क बंद होने के कारण स्कूल, कॉलेज, आईटीआई और अन्य संस्थानों की ओर जाने वाले विद्यार्थियों, कर्मचारियों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन दोनों ओर फंसे रहे और लोगों को वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ा।
घटना की सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता पंकज कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। विभागीय कर्मचारियों ने मशीनों और उपकरणों की मदद से पेड़ को सड़क से हटाने का कार्य शुरू किया। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद पेड़ हटाकर सड़क को यातायात के लिए फिर से खोल दिया गया।
क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं के चलते लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने भी खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और किसी भी आपात स्थिति की सूचना तुरंत संबंधित विभाग को देने की अपील की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।