{"_id":"6a73fec0d03b865fd3086097","slug":"hamirpur-accident-god-save-my-husband-and-child-highway-stained-red-with-blood-shortage-of-ambulances-2026-08-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: ‘भगवान पति-बच्चे को बचा ले', खून से लाल हुआ हाईवे, कम पड़ीं एंबुलेंस, घंटों तड़पते रहे घायल, हमीरपुर हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ‘भगवान पति-बच्चे को बचा ले', खून से लाल हुआ हाईवे, कम पड़ीं एंबुलेंस, घंटों तड़पते रहे घायल, हमीरपुर हादसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Thu, 06 Aug 2026 08:56 AM IST
सार
Hamirpur Kanpur Sagar Highway Accident News: कानपुर-सागर हाईवे पर कुण्डौरा गांव के पास महोबा डिपो की रोडवेज बस और ऑयल टैंकर की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसे में बस चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 यात्री घायल हो गए। गंभीर घायलों को कानपुर रेफर करने के दौरान जिला अस्पताल की एंबुलेंस कम पड़ गईं, जिसके बाद प्रशासन को निजी एंबुलेंस बुलानी पड़ीं।
विज्ञापन
1 of 10
Hamirpur Road Accident
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
हमीरपुर जिले में कानपुर-सागर हाईवे एक बार फिर खून से लाल हो गया। हादसा इतना भयानक था कि जिसने भी देखा वह दहल गया। घायलों को लाने व ले जाने के लिए जिला अस्पताल की एंबुलेंस कम पड़ गईं। प्रशासन ने निजी अस्पतालों से एंबुलेंस बुलाकर गंभीर लोगों को कानपुर भेजा गया। अस्पताल प्रशासन सहित पुलिस महकमा राहत-बचाव कार्य में जुटा रहा।
हादसे के बाद अस्पताल परिसर में चीख-पुकार मची रही। बुधवार शाम करीब सात बजे महोबा डिपो की बस संख्या यूपी 78 एलएन 1519 हमीरपुर से महोबा की ओर जा रही थी। हिंदुस्तान यूनिलीवर से खाद्य तेल खाली करके ऑयल टैंकर संख्या यूपी 62 बीटी 9564 वापस कानपुर की ओर लौट रहा था। नेशनल हाईवे पर कुंडौरा गांव के पास शिव मंदिर के सामने दोनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
2 of 10
Hamirpur Road Accident
- फोटो : amar ujala
घायलों को कानपुर के लिए भेजा
हादसे में बस चालक निसार सहित टैंकर चालक व महोबा निवासी नंदकिशोर नायक 65 की मौत हो गई जबकि 19 लोग घायल हो गए। इनमें गंभीर रूप से घायल नौ लोगों को जिला अस्पताल से कानपुर के लिए रेफर किया गया है। इस दौरान जिला अस्पताल की एंबुलेंस सेवा कम पड़ गई। आनन-फानन में प्रशासन को निजी अस्पतालों की एंबुलेंस बुलानी पड़ी। तब कहीं जाकर घायलों को कानपुर के लिए भेजा गया।
3 of 10
Hamirpur Road Accident
- फोटो : amar ujala
दस मिनट करते-करते एक घंटा गुजर गया, नहीं मिली एंबुलेंस
सुमेरपुर निवासी घायल संजय वर्मा के भाई अजय कुमार ने बताया कि उसकी पुलिस अधीक्षक से बात हुई है। 10 मिनट करते-करते एक घंटा का समय गुजर गया। उसका भाई कलक्ट्रेट में कार्यरत है। प्रशासन की ऐसी व्यवस्था है कि एंबुलेंस तक नहीं मिल रही हैं, जबकि उसके भाई की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
Hamirpur Road Accident
- फोटो : amar ujala
मम्मा और हम लोगों का एक्सीडेंट हो गया
कानपुर नगर निवासी रजनी (38) पत्नी अनिल यादव अपनी बेटी लाडो (6) के साथ बांदा के सिकहुला जा रहीं थीं। बताया कि सुमेरपुर उतरना था, तभी कुंडौरा गांव के पास सामने से आ रहे टैंकर ने सीधे टक्कर मार दी। मां-बेटी दोनों घायल हो गईं। बेटी लाडो ने बताया कि मम्मा और हम लोग बस से जा रहे थे, तभी एक्सीडेंट हो गया। उसे भी चोट आई है।
विज्ञापन
5 of 10
Hamirpur Road Accident
- फोटो : amar ujala
पति और बच्चे को देख भूली अपना दर्द
सुमेरपुर कस्बा के चांदथोक मोहल्ला निवासी लवली सिंह (28) पत्नी अनूप सिंह (35) अपने दो साल के बच्चे अर्नव के साथ कानपुर से चलकर सुमेरपुर जा रहे थे। हादसे में तीनों लोग घायल हो गए। पति अनूप को गंभीर हालत में कानपुर के लिए रेफर किया गया है। खून से लथपथ लवली अपने बच्चे व पति को देखकर अपना दर्द भूल गई। कहा कि भगवान पति व बच्चे को बचा लें, उसे चाहे उठा ले।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।