कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-34) पर बुधवार शाम तेज रफ्तार का ऐसा खौफनाक मंजर देखने को मिला, जिसे देख प्रत्यक्षदर्शियों की रूह कांप गई। सुमेरपुर थाना क्षेत्र के कुंडौरा गांव के पास उत्तर प्रदेश परिवहन निगम (महोबा डिपो) की रोडवेज बस, डीजल टैंकर और एक अन्य वाहन के बीच हुई भीषण भिड़ंत ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। टक्कर इतनी प्रचंड थी कि गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में दोनों चालकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
Hamirpur: सिसकियों और चीखों में बदला सफर! रोडवेज बस और टैंकर की भीषण भिड़ंत, चालकों की मौत; 20 से अधिक घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,हमीरपुर
Published by: प्रसून शुक्ला
Updated Thu, 06 Aug 2026 07:32 AM IST
सार
Hamirpur News: कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग -34 पर बुधवार शाम एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। सुमेरपुर थाना क्षेत्र के कुंडौरा गांव के पास महोबा डिपो की उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की रोडवेज बस की डीजल टैंकर और एक अन्य वाहन से भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भयावह था कि बस और टैंकर के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन