Kanpur: सब्जियों ने दिखाए तीखे तेवर, बारिश के चलते दाम आसमान पर, कटरी क्षेत्र से आपूर्ति कम होने का भी असर
Kanpur News: कानपुर में लगातार हो रही बारिश और गंगा का जलस्तर बढ़ने से कटरी क्षेत्र से हरी सब्जियों की आपूर्ति घट गई है। इसके चलते तरोई, लौकी और भिंडी 60 रुपये किलो तक बिक रही है, जबकि हरी धनिया के दाम बढ़कर 400 रुपये प्रति किलो और परवल-शिमला मिर्च 120 रुपये किलो पहुंच गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में बारिश ने हरी सब्जियों के दाम और बढ़ा दिए हैं। लौकी, तरोई, भिंडी, शिमला मिर्च, हरी धनिया के दाम अचानक तेज हो गए हैं। यहां तक कद्दू 40 रुपये किलो में बिक रहा है। पहले इसके दाम 30 रुपये प्रति किलो थे। हरी धनिया सबसे ज्यादा महंगी हुई है। इसके भाव 400 रुपये किलो हो गए हैं। परवल के दाम 120 रुपये किलो पहुंच गए हैं। शिमला मिर्च 120 रुपये और प्याज 40 रुपये किलो है।अदरक भी 240 रुपये किलो के आसपास पहुंच गई है।
शहर में बड़े पैमाने पर कटरी क्षेत्र से हरी सब्जियां आती हैं। इसमें लौकी, तरोई, कद्दू, भिंडी की आपूर्ति होती है। अब वहां पर बारिश का असर दिखने लगा है। कटरी क्षेत्र में पानी बढ़ने से आपूर्ति में कमी आई है। इसका असर सब्जियों के भाव पर पड़ रहा है। फुटकर सब्जी विक्रेता राजेश कुमार ने बताया कि फुटकर में टमाटर 40 रुपये किलो है। पूर्व में भी रेट में था। कद्दू 40, लौकी 50, तरोई 60, बैंगन 60, करेला 60, भिंडी 60 रुपये किलो है।
हर सब्जी में आई है तेजी
गाजर 60 रुपये किलो, शिमला मिर्च 120 रुपये किलो बिक रहा है। गोभी प्रति पीस 50-60 रुपये है। तरोई, कद्दू, लौकी के दाम में 10-10 रुपये की तेजी आई है। परवल के रेट 40 रुपये बढ़ गए है। धनिया पहले 300 रुपये किलो था, यह बढ़कर 400 रुपये किलो पहुंच गया है। बंधा 40 रुपये प्रति पीस है। प्याज 40 रुपये किलो हो गया है। आलू 20 और 25 रुपये किलो है।
सब्जियों की आपूर्ति बरसात के कारण घट गई
हरी सब्जी व्यापार मंडल चकरपुर मंडी के अध्यक्ष सौरभ पांडेय ने बताया कि कटरी से आने वाली सब्जियों की आपूर्ति बरसात के कारण घट गई है। ज्यादातर सब्जियां मध्य प्रदेश, बंगलूरू से आ रही हैं। थोक में टमाटर का भाव 22-23 रुपये किलो है। हरी मिर्च 60-65 रुपये किलो में है। गोभी और बंधा 30-40 रुपये प्रति पीस है। भिंडी, तरोई, बैंगन का भाव 32-40 रुपये किलो में है। बरसात के चलते भाव बढ़े हैं। आगे भी भाव बढ़ने की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता है।