{"_id":"6a719760b75a82c342016d9e","slug":"sikh-community-protests-over-objectionable-remark-demands-strict-action-2026-08-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कानपुर: फजलगंज थाने का ढाई घंटे घेराव, सड़क पर 'वाहे गुरु' का जाप; आरोपी का माफीनामा दरकिनार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: फजलगंज थाने का ढाई घंटे घेराव, सड़क पर 'वाहे गुरु' का जाप; आरोपी का माफीनामा दरकिनार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
Published by: प्रसून शुक्ला
Updated Tue, 04 Aug 2026 01:10 PM IST
सार
Kanpur News: गुरु गोविंद सिंह और सिख समुदाय पर कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में मंगलवार को फजलगंज थाने के बाहर सिख समाज का आक्रोश फूट पड़ा। सुबह करीब 10:30 बजे शुरू हुआ प्रदर्शन दोपहर एक बजे तक जारी रहा।
विज्ञापन
1 of 4
सिख समाज का थाने पर घेराव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दशमेश पिता श्री गुरु गोविंद सिंह जी और सिख समुदाय पर अभद्र व अमर्यादित टिप्पणी किए जाने के विरोध में मंगलवार को कानपुर की सड़कों पर सिख समाज का भारी आक्रोश देखने को मिला। 200 से अधिक लोगों ने फजलगंज थाने का घेराव कर दिया और आरोपी के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम लगाने व उसके घर पर बुलडोजर चलाने की मांग को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। सुबह करीब 10:30 बजे शुरू हुआ हंगामा दोपहर 1 बजे तक लगातार चलता रहा।
2 of 4
सिख समाज का थाने पर घेराव
- फोटो : amar ujala
सड़क पर बैठकर किया 'वाहे गुरु' का जाप, भारी पुलिस बल तैनात
थाने के बाहर प्रदर्शन के दौरान सिख समाज के लोगों ने सड़क पर बैठकर अनुशासित तरीके से 'वाहे गुरु' का जाप करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। हंगामे की गंभीरता को देखते हुए 5 से 7 थानों की पुलिस फोर्स मौके पर बुला ली गई। एसीपी स्वरूप नगर ज्योति श्री और फजलगंज थाना प्रभारी ने आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई पर अड़े रहे।
3 of 4
सिख समाज का थाने पर घेराव
- फोटो : amar ujala
समाज बोला- कानूनी कार्रवाई जरूरी
प्रदर्शन के बीच ही आरोपी अजय सिंह ने एक गुरुद्वारे से अपना वीडियो संदेश जारी कर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। वीडियो में उसने कहा, "गुरु गोविंद सिंह जी का नाम लेकर जो मुझसे भूल हुई, उसके लिए मैं क्षमा मांगता हूँ। भविष्य में ऐसी गलती दोबारा नहीं होगी।" हालाँकि, प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि केवल माफी मांग लेना पर्याप्त नहीं है, धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले पर कानूनी शिकंजा कसना ही पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सिख समाज का थाने पर घेराव
- फोटो : amar ujala
24 घंटे में गिरफ्तारी न होने पर देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी
सपा नेता कुलवंत सिंह कालरा और सिख समाज के प्रतिनिधियों ने फजलगंज पुलिस पर लापरवाही और किसी बड़े नेता के इशारे पर आरोपी को बचाने का गंभीर आरोप लगाया। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे के अंदर आरोपी पर NSA, बुलडोजर कार्रवाई और गिरफ्तारी नहीं हुई, तो यह आंदोलन देशव्यापी रूप लेगा। पुलिस अधिकारियों ने प्रतिनिधियों से 15 मिनट का समय मांगकर मुकदमे में गंभीर धाराएं बढ़ाने और निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इलाके में एहतियातन अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।