फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   People fed up of BJP, just the beginning: Priyanka Gandhi Vadra on bypoll results

'जनता तंग आ चुकी है': बिहार-एमपी के उपचुनाव में भाजपा की हार पर प्रियंका गांधी वाड्रा का तंज; क्या कहा?

Tue, 04 Aug 2026 01:19 PM IST
निर्मल कांत पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 04 Aug 2026 01:19 PM IST
सार

बिहार और मध्य प्रदेश के उपचुनाव नतीजों के बाद कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाजपा पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि जनता अब भाजपा से तंग आ चुकी है और यह सिर्फ शुरुआत है। जानें उपचुनाव के नतीजों पर प्रियंका गांधी ने और क्या कहा।

विज्ञापन
People fed up of BJP, just the beginning: Priyanka Gandhi Vadra on bypoll results
प्रियंका गांधी, कांग्रेस नेता - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई (फाइल)

विस्तार

बिहार के बांकीपुर और मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हार के बाद कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को सत्तारूढ़ पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इन नतीजों से साफ है कि लोग अब भाजपा से तंग आ चुके हैं।
विज्ञापन


बांकीपुर विधानसभा सीट पर जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की खाली पर कब्जा कर लिया। वहीं, मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर भी भाजपा को हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


प्रियंका गांधी ने क्या कहा?
जब संसद परिसर में पत्रकारों ने उपचुनाव के नतीजों पर प्रियंका गांधी से सवाल किया, तो उन्होंने कहा, यह साफ है कि जनता भाजपा से थक चुकी है और तंग आ चुकी है। अब लोग समझ रहे हैं कि देश में क्या हो रहा है। उन्होंने आगे कहा, यह तो सिर्फ शुरुआत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'मंगल मिलन' बैठक में रोजगार व खेलों में उपलब्धियों पर चर्चा, एनडीए ने क्या आंकड़े बताए?

गुजरात में अपनी सीट बचाने में कामयाब रही भाजपा
वहीं, गुजरात के वडोदरा जिले की मंजलपुर विधानसभा सीट पर भाजपा ने अपनी सीट बरकरार रखी। भाजपा उम्मीदवार सतीश गोविंदभाई पटेल ने कांग्रेस के उम्मीदवार और पूर्व मंत्री भीखाभाई रबारी को 30,630 वोटों से हराया।

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पहले नितिन नवीन के पास थी। उनके विधायक पद से इस्तीफा देकर राष्ट्रीय स्तर पर नई जिम्मेदारी संभालने के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया गया।

बांकीपुर में कितने वोटों से जीते प्रशांत किशोर?
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने 64,151 वोट हासिल कर शानदार जीत दर्ज की। भाजपा के नीरज कुमार को 44,827 और राजद की रेखा कुमारी को 14,273 वोट मिले।


लेकिन इस जीत के बीच सबसे ज्यादा चर्चा दो और उम्मीदवारों की हार की हो रही है। वजह यह है कि निर्दलीय उम्मीदवार नितीश कुमार और लालू प्रसाद यादव (ये बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नहीं, बल्कि समान नाम वाले प्रत्याशी हैं) चुनाव मैदान में उतरे थे। दोनों को क्रमशः 149 और 81 वोट ही मिले, जिससे उनकी जमानत भी जब्त हो गई। नाम बड़े होने के कारण इन दोनों उम्मीदवारों की करारी हार सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

दतिया में कांग्रेस की वापसी
वहीं,  दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने भाजपा के आशुतोष तिवारी को 6,016 वोटों से हराकर सीट पर कब्जा कर लिया। कांग्रेस को 66,757 (42.39%) वोट मिले, जबकि भाजपा 60,741 (38.57%) वोटों पर सिमट गई। सबसे बड़ा राजनीतिक संदेश यह रहा कि 2023 के विधानसभा चुनाव की तुलना में भाजपा के वोटों में सबसे अधिक गिरावट दर्ज हुई, जबकि आजाद समाज पार्टी ने तीसरे मोर्चे के रूप में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed