फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   air india Phuket delhi flight ai2379 turbulence safe landing

Air India: एअर इंडिया की उड़ान में टर्बुलेंस, दिल्ली में सुरक्षित उतरा विमान; यात्रियों को मामूली चोटें आईं

Tue, 04 Aug 2026 01:38 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 04 Aug 2026 01:38 PM IST
सार

Air India: थाईलैंड के फुकेत से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की एआई2379 उड़ान को टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा। हालांकि, विमान सुरक्षित दिल्ली उतर गया और किसी के गंभीर रूप से घायल होने की खबर नहीं है। जानें एअर इंडिया ने इस घटना पर क्या जानकारी दी।

विज्ञापन
air india Phuket delhi flight ai2379 turbulence safe landing
एअर इंडिया - फोटो : ANI

विस्तार

एअर इंडिया की मंगलवार को फुकेत (थाईलैंड) से दिल्ली आ रही उड़ान एआई2379 को कुछ समय के लिए तेज हवा के झटकों (टर्बुलेंस) का सामना करना पड़ा। इस दौरान विमान की ऊंचाई में थोड़े समय के लिए बदलाव हुआ। एयरलाइन के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


एयरलाइन के प्रवक्ता ने क्या बताया?
एयरलाइन के प्रवक्ता के अनुसार, विमान दिल्ली में सुरक्षित उतर गया। सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित विमान से बाहर निकल गए। एअर इंडिया ने कहा कि फिलहाल किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन


'चालक दल के कुछ सदस्यों को मामूली चोटें'
प्रवक्ता ने बताया कि कुछ यात्रियों और चालक दल के कुछ सदस्यों को मामूली चोटें आई हैं। एहतियात के तौर पर उन्हें मेडिकल जांच और इलाज के लिए हवाई अड्डे के चिकित्सा केंद्र ले जाया गया है। एअर इंडिया की हवाई अड्डे की टीम और मेडिकल कर्मचारी उनकी देखभाल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'जनता तंग आ चुकी है': बिहार-एमपी के उपचुनाव में भाजपा की हार पर प्रियंका गांधी वाड्रा का तंज; क्या कहा?
 
'जांच कर रहे संबंधित अधिकारी'
एअर इंडिया ने कहा कि यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा और उनका स्वास्थ्य हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। प्रभावित लोगों को हर जरूरी मदद दी जा रही है। साथ ही इस मामले की जांच में संबंधित अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed