फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Will two leaders of Munde family quit politics Political speculation intensifies Pankaja and Dhananjay clarify

क्या राजनीति छोड़ देंगे मुंडे परिवार के दो बड़े नेता?: सियासी अटकलें तेज, पंकजा और धनंजय ने बयानों पर दी सफाई

Tue, 04 Aug 2026 11:14 AM IST
Devesh Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छत्रपति संभाजीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छत्रपति संभाजीनगर Published by: Devesh Tripathi Updated Tue, 04 Aug 2026 11:14 AM IST
सार

महाराष्ट्र की राजनीति में उस समय नई चर्चा शुरू हो गई, जब भाजपा नेता पंकजा मुंडे और एनसीपी विधायक धनंजय मुंडे ने अलग-अलग कार्यक्रमों में राजनीति छोड़ने का जिक्र किया। मुंडे परिवार से जुड़े दो बड़े नेताओं के इन बयानों के सामने आने के बाद से अटकलों का दौर जारी हो गया है। हालांकि, इन बयानों पर दोनों की ओर से सफाई भी दी जा चुकी है।

विज्ञापन
Will two leaders of Munde family quit politics Political speculation intensifies Pankaja and Dhananjay clarify
धनंजय मुंडे और पंकजा मुंडे के बयानों ने बढ़ाया सियासी पारा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

भाजपा नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री पंकजा मुंडे के साथ उनके चचेरे भाई और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) विधायक धनंजय मुंडे के राजनीति से संन्यास लेने से जुड़े बयानों ने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी है। हालांकि, दोनों नेताओं ने स्पष्ट किया कि फिलहाल उनका राजनीति छोड़ने का कोई इरादा नहीं है।
विज्ञापन


एक अगस्त को बीड जिले के परली में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पंकजा मुंडे ने स्थानीय सड़कों की खराब स्थिति और प्रशासनिक व्यवस्था पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा भी आया, जब उन्होंने राजनीति छोड़ने के बारे में सोचा।
विज्ञापन


पंकजा मुंडे ने संन्यास को लेकर क्या कहा?
पंकजा मुंडे ने कहा, "मैं पिछले 24 घंटे से इसी सड़क से गुजर रही हूं। यहां सब कुछ वैसा ही है। मैंने अपने निजी सहायक (पीए) से पूछा कि आखिर यह सब कब बदलेगा? मैंने कहा कि अब मैं थक गई हूं और राजनीति से संन्यास लेना चाहती हूं।" हालांकि, पंकजा मुंडे ने तुरंत अपने बयान को स्पष्ट करते हुए कहा कि आम लोगों के उत्साह ने उन्हें फिर से काम करने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "जब मैंने गरीब लोगों की आंखों में चमक देखी तो मुझे एहसास हुआ कि मेरा काम अभी खत्म नहीं हुआ है।" भाजपा के दिवंगत नेता गोपीनाथ मुंडे की बेटी पंकजा मुंडे ने सियासी संकेतों से भरी टिप्पणी करते हुए कहा, "अगर मुझे लगे कि राजनीति मेरे विचारों के अनुरूप नहीं है, तो जैसे समृद्धि महामार्ग पर निकास (एग्जिट) होता है, वैसे ही मेरी राजनीति में भी एक निकास होगा। राजनीति वही प्रभावी ढंग से कर सकता है, जो उस निकास के लिए भी तैयार हो।"

सियासी संन्यास पर क्या बोले धनंजय मुंडे?
पंकजा मुंडे की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब वह 2024 के लोकसभा चुनाव में बीड सीट से हारने के बाद भाजपा की ओर से विधान परिषद के लिए मनोनीत की जा चुकी हैं। इसी दिन माजलगांव में आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में एनसीपी विधायक धनंजय मुंडे ने भी राजनीति छोड़ने की संभावना का जिक्र किया।

उन्होंने कहा, "जातीय राजनीति बहुत गंदी हो गई है। कई बार हम जैसे लोगों के मन में भी सवाल आता है कि क्या राजनीति में बने रहना चाहिए।" हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि वह सामाजिक सुधारकों के आदर्शों के प्रति प्रतिबद्ध हैं। धनंजय मुंडे ने कहा, "हम महान समाज सुधारकों से प्रेरणा लेते हैं और समानता तथा सामाजिक न्याय के लिए काम करते रहेंगे।"


धनंजय मुंडे को देना पड़ा था मंत्री पद से इस्तीफा
उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब वह मार्च 2025 में राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने के बाद राजनीतिक वापसी की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने मस्साजोग के सरपंच संतोष देशमुख हत्याकांड को लेकर बढ़ते राजनीतिक दबाव के बीच मंत्री पद छोड़ा था। इस मामले में उनके करीबी सहयोगी वाल्मिक कराड का नाम कथित मुख्य साजिशकर्ता के रूप में सामने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed