फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur robbery case If you dont scream we wont hit you told the son I see you going to school every day

UP: ‘चिल्लाओगी नहीं तो मारेंगे नहीं...’, बेटे से बोले- तुम्हें तो रोज देखता हूं स्कूल जाते हुए, कानपुर लूटकांड

Tue, 04 Aug 2026 06:54 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 04 Aug 2026 06:54 AM IST
सार

Kanpur Shyamnagar Robbery News: शिक्षक शरद चंद्र त्रिपाठी के घर में घुसे तीन नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे और चाकुओं की नोक पर शिक्षिका पत्नी और बेटे को बंधक बनाकर लूटपाट की। बदमाशों को घर और रास्तों की पूरी जानकारी थी। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल के निर्देश पर पुलिस टीम खुलासे के लिए जुटी हुई है और कई संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Kanpur robbery case If you dont scream we wont hit you told the son I see you going to school every day
Kanpur Shyamnagar Robbery - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में शिक्षक शरद चंद्र त्रिपाठी के घर पर हुई लूट से पहले बदमाशों ने घर की रेकी की थी। यही वजह है कि तीनों नकाबपोश सिर्फ कैमरे में ही कैद हो पाए। शरद की पत्नी रचना ने बताया कि तमंचा पकड़े बदमाश ने उन्हें किचन में पीछे से बाल पकड़कर खींचा और एक हाथ से कनपटी पर तमंचा रख दिया।

विज्ञापन

दूसरे से उनका गला दबाकर बोला कि अगर चिल्लाओगी नहीं तो किसी को मारेंगे भी नहीं... सिर्फ रुपये लेकर चले जाएंगे। तब तक दो बदमाश बेटे देवांश को भी पकड़कर ले आए।र बेटे को देख मुंह दबाने वाला बदमाश ही उससे बोला... तुम्हें तो मैं रोज स्कूल जाते हुए देखता हूं। बदमाशों की बातों से स्पष्ट है कि वे तीनों शरद के घर से लेकर देवेश के स्कूल के बीच ही कहीं रहते हैं।

विज्ञापन





बदमाश हाथों में दो बड़े चाकू लिए थे
उन्हें अच्छी तरह पता था कि वारदात के वक्त घर पर उन्हें सिर्फ मां-बेटा ही मिलेंगे। रचना के मुताबिक जब बदमाश ने उनके मुंह से हाथ हटाया तो वह उसके पैरों पर गिर कर उन्हें व उनके बेटे को बख्श देने की मिन्नतें करने लगी। इस पर दूसरा बदमाश बोला, ऐसा ही होगा। रचना के मुताबिक सामने खड़े बदमाश हाथों में दो बड़े चाकू लिए थे। चमचमाते हुए चाकू देखकर लग रहा था कि नए खरीदकर लाए गए हों। तीनों की उम्र 30-35 वर्ष के बीच रही होगी।

बदमाशों के पास किसका फोन आया था
शिक्षक की पत्नी रचना ने पुलिस को बताया कि जिस वक्त बदमाश उनके घर पर लूट कर रहे थे तभी तमंचा पकड़े बदमाश के फोन पर किसी का फोन आया था लेकिन उसने बिना बात किए ही काट दिया था। पुलिस अब शिक्षक के घर के पास टावर का बीटीएस खंगाल रही है।

विज्ञापन

फिंगर प्रिंट, तो मिले पर फुट प्रिंट नदारद
तीनों बदमाश शिक्षक के घर में घुसे कहां से यह भी पहेली बना हुआ है। बेटे देवेश के मुताबिक तीनों गेट बंद थे इसलिए तीनों के बगल की बाउंड्री फांदकर या फिर छत के रास्ते घर में आने की आशंका है। हालांकि, पुलिस को कहीं पर भी पैरों, चप्पलों या जूतों के कोई निशान नहीं मिले हैं। वहीं, पुलिस को गेट खुला छूट जाने के कारण बदमाशों के गेट से ही अंदर आने की आशंका है। फॉरेंसिक टीम को अलमारियों से बदमाशों के फिंगर प्रिंट मिले हैं।

घर से पूरी तरह परिचित थे बदमाश
रचना और देवेश ने बताया कि अलग कमरे में सात अलमारियां हैं। तीनों बदमाश सभी की चाबियां लेकर उनके साथ उस कमरे में पहुंचे और जिन पांच अलमारियों में गहने और नकदी थी और सिर्फ उन्हीं अलमारियों को खोला। जिन दो अलमारियों में सिर्फ कपड़े थे उन्हें नहीं खोला। इसके बाद बदमाश पूजा वाले कमरे में भी ले गए। वहां रखे बक्से को खुलवाकर उसमें रखे भगवान के रुपये और सिक्के भी निकाल ले गए। ऐसे में पुलिस को बदमाशों के घर से पूरी तरह से परिचित होने की आशंका है।

बदमाशों ने इलाके के शिवसिंह का नाम भी लिया
रचना और देवेश ने बताया कि लूटपाट के दौरान एक बदमाश ने बोला था कि वह इलाके में रहने वाले शिवसिंह को अच्छी तरह जानता है। पुलिस सूत्राें के अनुसार शिवसिंह के अलावा नौकरानी प्रियंका और उसके शराबी पति को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही बदमाशों का सुराग लगेगा।

पूर्व में हो चुकी लूट की वारदातें

  • 16 अप्रैल 2025 को पनकी के शिवालिक अपार्टमेंट में डिब्बा कारोबारी के घर घुसे नकाबपोश बदमाशों ने गन पॉइंट पर उनकी पत्नी से चेन और अन्य गहने लूटे थे।
  • 25 जुलाई 2026 में श्यामनगर में ही घर में घुसे नकाबपोश बदमाशों ने सास-बहू को पीटकर लूट लिया था।
  • 22 जुलाई 2026 को हनुमंत विहार में डेयरी में घुसकर बाइक सवार बदमाशों ने संचालक के बेटे से 50 हजार रुपये लूटे।
  • मार्च 2026 में गुजैनी हाईवे पर पिता-पुत्री से बैग छीनकर भागे लुटेरे।
  • मई 2026 में दामोदनगर स्थित ज्लैवर्स की दुकान से गहने लेकर भागा लुटेरा।
  • नौबस्ता, रामादेवी व श्यामनगर चौराहे पर लगे कैमरे खराब।

वारदात के खुलासे के लिए सात दिन का समय पुलिस टीम को दिया गया है, लेकिन वारदात एक-दो दिन में ही खुल जाएगी। अपर पुलिस आयुक्त विपिन ताडा और डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता देर रात तक खुलासे के लिए श्यामनगर में ही काम कर रहे हैं।  -रघुबीर लाल, पुलिस कमिश्नर

ये है पूरा मामला
चकेरी के श्यामनगर-सी ब्लॉक में सोमवार को दिनदहाड़े शिक्षक के घर घुसे तीन बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर करीब 12 लाख की लूटपाट की। तमंचे और चाकू के बल पर चाबी लेकर पांच अलमारियों से गहने, नकदी समेट ले गए। बदमाशों ने घर में करीब 40 मिनट तक वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान पास-पड़ोस के लोगों को भनक तक नहीं लगी।

सीसीटीवी में तीन बदमाश कैद
करीब एक घंटे बाद जब नौकरानी पहुंची तो उसने किचन में बंद मां-बेटे को निकाला। पुलिस और फॉरेंसिक की टीम ने जांच की। डीसीपी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि मोहल्ले के एक सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में बाइक सवार तीन बदमाश कैद हुए हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

बदमाश ने कनपटी पर तमंचा लगा दिया
भल्ला टटियन निवासी शरदचंद्र त्रिपाठी श्यामनगर के एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक हैं। सोमवार करीब 11:45 बजे शरद स्कूल में थे। घर में पत्नी रचना और बेटा देवांश (17) थे। रचना ने पुलिस को बताया कि वह किचन में खाना बना रही थीं। तभी पीछे से आए बदमाश ने इनकी कनपटी पर तमंचा लगा दिया। बगल के कमरे से देवांश आया तो उसे भी दो बदमाशों ने चाकू की नोक पर बंधक बना लिया। तीनों बदमाशों के चेहरे रुमाल और गमछे से ढके हुए थे।

पांच अलमारियां खोलीं, जेवर और नकदी समेट ले गए
बेटे ने एक बदमाश से भिड़ने का प्रयास किया तो बदमाश ने बेटे पर चाकू से हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया। इसके बाद बदमाशों ने रचना से अलमारियों की चाबी ली। दोनों को दूसरे कमरे में ले जाकर उनके सामने एक-एक कर सभी पांच अलमारियां खोलीं, जिसमें रखे जेवर और नकदी समेट ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed