फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Traffic jam from Ramadevi to Bhauti vehicles seen crawling transporter tweets video

Kanpur Traffic: रामादेवी से भौंती तक जाम, रेंग-रेंग कर चलते नजर आए वाहन, ट्रांसपोर्टर ने वीडियो किया ट्वीट

Tue, 04 Aug 2026 09:54 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 04 Aug 2026 09:54 AM IST
सार

Kanpur News: रामादेवी से लेकर स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया भौती तक हाईवे पर भीषण जाम लग गया, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान दिल्ली जा रहे ट्रांसपोर्टर कवल गांधी ने मौके का वीडियो बनाकर सभी जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों को ट्वीट किया है।

विज्ञापन
Kanpur Traffic jam from Ramadevi to Bhauti vehicles seen crawling transporter tweets video
वीडियो ग्रैब - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक प्रबंधन के सारे दावे अक्सर उस वक्त खोखले साबित हो जाते हैं, जब वाहन चालकों को मीलों लंबे जाम से जूझना पड़ता है। ताजा मामला रामादेवी से लेकर भौती स्थित स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया तक का है, जहां भीषण जाम के चलते यातायात पूरी तरह ठप सा नजर आया और वाहन रेंग-रेंग कर चलने को मजबूर हैं।

विज्ञापन

दिल्ली की ओर जा रहे ट्रांसपोर्टर कवल गांधी इस भीषण जाम में बुरी तरह फंस गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने मौके पर ही रामादेवी से भौंती तक लगे जाम का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किया। इसके बाद उन्होंने इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर करते हुए शहर के तमाम उच्च पुलिस अधिकारियों और यातायात विभाग को टैग किया।

विज्ञापन





यातायात व्यवस्था पर उठे सवाल
कानपुर के व्यस्ततम मार्गों में गिने जाने वाले इस बाईपास और हाईवे पर अक्सर ट्रकों और भारी वाहनों के बेतरतीब खड़े होने या खराब होने के कारण जाम की स्थिति बनती रहती है। इस भीषण जाम के चलते जरूरी कार्यों से जा रहे आम लोगों, एम्बुलेंस और मालवाहक वाहनों को घंटों तक परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों और ट्रांसपोर्टरों ने मांग की है कि इस रूट पर ट्रैफिक पुलिस की स्थाई तैनाती बढ़ाई जाए, ताकि आए दिन लगने वाले जाम से लोगों को निजात मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed